---विज्ञापन---
Zee5 पर देखें 2025 की सबसे धांसू थ्रिलर फिल्म, कहानी के जाल में फंस कर रह जाएंगे आप
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम थ्रिलर फिल्मों की भरमार हैं. बॉलीवुड की तमाम ऐसी फिल्में हैं, जो हर साल सीरीज होती हैं और इन मूवीज की कहानी लोगों के दिमाग में घर कर जाती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही बेहतरीन फिल्म के बारे में बात करेंगे, जो जी5 पर मौजूद है और इसकी कहानी बेहद शानदार है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2025 में रिलीज हुई डार्क रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'साली मोहब्बत' की. जो कि सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. फिल्म की कहानी आपको घूमा कर रख देगी. इसका हर एक किरदार और सीन बेहद जबरदस्त है.
फिल्म 'साली मोहब्बत' में राधिका आप्टे, दिव्येंदु, सौर्यसेनी मैत्री, कुशा कपिला, लेखा प्रजापति जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म का डायरेक्शन टिस्का चोपड़ा ने किया है.
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह स्मिता नाम की एक छोटे शहर की महिला के बारे में है, जो अपने पति से बहुत प्यार करती है. लेकिन उसे पता चलता है कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है.
पति के धोखे की बात जब स्मिता को पता चलती है तो उसकी पूरी दुनिया में हलचल मच जाती है. लेकिन एक रात कुछ ऐसा होता है कि स्मिता के घर में हत्याएं होती है. जिसके बाद पुलिस जांच करती हैं और शक स्मिता पर जाता है.
फिल्म एक साधारण घरेलू महिला के द्वारा अपने पति से बेवफाई का बदला लेने के बारे में है. बता दें कि यह मूवी 1 घंटा 48 मिनट की है और इसे IMDB पर 7 रेटिंग मिली है.