Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

IPL 2026 में RCB की जीत पर एक दूसरे की बाहों में बाहें डाल झूमे Virat-Anushka, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

---विज्ञापन---

रविवार की रात को अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल मैच खेला गया. जिसमें विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी कि RCB ने जीत हासिल की. RCB ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से मात दी. विराट की टीम ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. IPL के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं.

अनुष्का विराट के खास पलों के तमाम वीडियो-फोटोज हुए वायरल

RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज वीडियो वायरल हो रहे हैं. वहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के खास पलों की तस्वीरों और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इतना ही नहीं RCB की जीत के बाद एक पार्टी रखी गई थी, जिसमें विराट अनुष्का साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---Advertisement---

अनुष्का विराट का डांस करते हुए वीडियो वायरल

दरअसल, इस वायरल वीडियो में अनुष्का और विराट एक साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे के बाहों में बाहें डाले डांस करते हुए, गले लगाते हुए और टीम के साथ खुशी मनाते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा विराट कोहली दिनेश कार्तिक के साथ भी झूमते हुए नजर आ रहे हैं.

अनुष्का ने ऐसे दी विराट को बधाई

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने RCB की जीत के बाद विराट कोहली की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह दिनेश कार्तिक के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में विराट ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिसपर लिखा था, " एक बार अच्छा लगा, हमने दो बार किया. इसके साथ ही अनुष्का ने हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया था.

---Advertisement---

RCB ने जीती दो ट्रॉफी

इस जीत के बाद आरसीबी ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल, आईपीएल के इतिहास में RCB तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बाद सबसे ज्यादा ट्रॉफी अपने नाम की है. वहीं, शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स भी दो IPL ट्रॉफी जीत चुकी है.

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म पर लगी रोक?

काम को लेकर बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आईं थी. इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म काला में कैमियो रोल किया था. अनुष्का जल्द ही झूलन गोस्वामी पर आधारित बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली थीं. हालांकि इस फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 01, 2026 11:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola