---विज्ञापन---
‘वो भगवान विष्णु के अवतार हैं, मैं उनके पैर धोकर पानी पीना…’ पीएम मोदी के लिए इस हद तक गया एक्टर
Sudesh Berry Calls PM Modi Lord Vishnu's Avatar: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के दिग्गज एक्टर सुदेश बेरी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं. उनके इस बयान ने एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. दरअसल, एक्टर सुदेश बेरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करते हुए एक ऐसी बात कह दी, जिससे पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सुदेश बेरी ने ऐसा क्या कह दिया, जिस पर इतना बवाल मचा हुआ है.
CJP में शामिल होने का...
हाल ही में एक्टर सुदेश बेरी 'अकंपनी अक्की' पॉडकास्ट पर पहुंचे. जहां उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक बार CJP में शामिल होने का इंविटेशन मिला था. लेकिन उन्होंने CJP का ये ऑफर ठुकरा दिया है. सुदेश बेरी ने कहा, 'मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए कॉल आया था, लेकिन मैंने नंबर ब्लॉक कर दिया.'
देश की तरक्की में बाधा...
सुदेश बेरी ने CJP की आलोचना करते हुए कहा, 'जो लोग जंतर-मंतर पर बैठकर नई पार्टियां बनाते हैं, वे देश के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. हर समय विरोध करने के बजाय, ओल्ड-एज होम या बच्चों के लिए कुछ अच्छा काम करों. इससे फर्क पड़ेगा. ऐसे लोग देश की तरक्की में बाधा डाल रहे हैं.'
नरेंद्र मोदी ने आपका क्या...
इसी दौरान सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल खोलकर सपोर्ट किया. एक्टर ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने आपका क्या बिगाड़ा है? चाय बेचने से शुरुआत करके उन्होंने भारत को दुनिया भर में मशहूर किया. कुछ लोग उनकी सफलता को पचा नहीं पाते हैं. अगर आप आखिर में भ्रष्टाचार का रास्ता चुनते हैं तो बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे होने या IAS अधिकारी बनने का क्या मतलब है? शिक्षा आपको एक बेहतर इंसान बनाती है.'
मैं मोदी जी के पैर धोकर...
सुदेश बेरी ने आगे कहा, 'मैं मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं. मैं उन्हें परसनली नहीं जानता. जैसे हम भगवान को देखे बिना उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं. मेरे लिए, वो भगवान विष्णु के अवतार हैं. वह कोई साधारण आदमी नहीं हैं. वह इस देश में राम राज्य ला रहे हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.