Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अब ‘एनिमल’ मत करना, 100% ऑस्कर…’ टीवी के ओजी ‘श्रीकृष्ण’ ने रणबीर कपूर को दी खास सलाह

---विज्ञापन---

TV OG Krishna Advice to Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो हर किसी को पसंद आया है. आम लोगों से लेकर फिल्म जगत के कई बड़ें स्टार्स ने भी फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ की है. इसी बीच टीवी के ओजी 'श्रीकृष्ण' यानी एक्टर नीतीश भारद्वाज ने भी नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर और रणबीर कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ की. इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर एक भविष्यवाणी की और रणबीर कपूर को खास सलाह दी. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा हैं.

नीतीश भारद्वाज ने की तारीफ

'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए नीतीश भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम पर 'रामायण' फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. जिसके साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिखा जिसमें उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, एक्टिंग और म्यूजिक की जमकर तारीफ की.

---Advertisement---

100% ऑस्कर...

नीतीश भारद्वाज ने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट फॉरन फिल्म के लिए 100% ऑस्कर... नमित बधाई हो. सत्यजीत राय और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी भारत के ग्लोबल सिनेमा को अगला उपहार हैं. प्रोडक्शन डिजाइन और डीओपी के लिए कई अवॉर्ड. भारतीय सिनेमा के साथ कॉलेबरेट करने के लिए हंस जिमर को धन्यवाद.'

अगले दो अजेय धुरंधर...

इस पोस्ट में नीतीश भारद्वार ने रणबीर कपूर और यश की एक्टिंग की भी काफी सरहाना की और अगली पीढ़ी के दमदार एक्टर बताया. उन्होंने लिखा, 'रणबीर अब रणवीर के बराबर आ गए हैं और अगले दो अजेय धुरंधर बन चुके हैं. यश- ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है.'

---Advertisement---

अब 'एनिमल' जैसी फिल्में...

इसके साथ ही नीतीश भारद्वार ने रणबीर कपूर को एक खास सलाह भी दी. उन्होंने लिखा, 'अब 'एनिमल' जैसी फिल्में मत करना, चाहे आपको सोने की खान ही क्यों न मिल जाए. कृपया अपनी वाणी को और दूषित न करें. भारत में आपके एक्टिंग टैलेंट को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त कहानियां हैं.'

First published on: Jul 30, 2026 11:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola