---विज्ञापन---
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की टूटी 6 शादियां, सातवीं बार जब बसाया घर, तो करना पड़ा सौतन संग समझौता!
बॉलीवुड इंडस्ट्री से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस से जुड़े तमाम किस्से और कहानियां अक्सर ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. वहीं, इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि अपनी पर्सनल लाइफ, शादीशुदा जिंदगी, लव लाइफ, अफेयर को लेकर खबरों में बने रहते हैं. इंडस्ट्री में संजय दत्त से लेकर कबीर बेदी तक कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने एक दो से ज्यादा शादियां की हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी 6 बार शादी टूटी और 7वीं बार में जाकर शादी हुई है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
अनिल कपूर संग राम-लखन में दिखी थीं सोनिका गिल
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, उसने अपने करियर की शुरुआत अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'राम लखन' से की थी. यह उस एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी. ऐसे तो उन्होंने इस फिल्म में सिर्फ एक सपोर्टिंग रोल अदा किया था. लेकिन कुछ देर के स्क्रीन टाइम से उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से लाइमलाइट हासिल की थी.
इन फिल्मों में नजर आईं सोनिका गिल
हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि सोनिका गिल हैं. सोनिका गिल ने राम लखन से खूब लाइमलाइट बटोंरी थी. अपनी खूबसूरत आंखों और स्क्रीन पेजेंस से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं. उन्होंने अपने करियर में राम लखन के अलावा रात के गुनाह, तू नागिन मैं सपेरा, लाश, कच्ची कली, कौन करे कुर्बान, घर हो तो ऐसा, तिरंगा, जैसी कई फिल्मों में काम किया है.
सड़क हादसे के बाद हाथ से निकलीं कई फिल्में
हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने अपनी लाइफ में तमाम मुश्किलों का सामना किया. दरअसल, एक सड़क हादसे ने उनकी पूरी लाइफ बदल दी थी. एक्ट्रेस के साथ रोड हादसा हुआ तो उनके हाथ से तमाम फिल्में चली गई. जिसमें से संजय दत्त की खलनायक भी शामिल है. हालांकि वह इस हादसे के बाद विदेश जाकर बस गईं.
सोनिका गिल की 6 बार टूटी शादी
एक्ट्रेस जब दुबई जाकर बस गई,तो उन्होंने फिर शादी का फैसला किया. हालांकि उनकी एक या दो नहीं बल्कि 6 बार शादी टूटी थी. जब सातवीं बार उनकी शादी फिक्स हुई, तो उन्हें अपनी सौतन के साथ समझौता करना पड़ा.
7वीं बार इस बिजनसेमैन संग बसाया घर
सोनिका की 6 बार शादी फिक्स हुई थी. लेकिन किसी ना किसी कारण उनकी शादी टूट रही थी. जब सातवीं बार उनकी शादी हुई, तो उससे पहले उन्होंने पूजा करवाई थी. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें किसी पंडित ने कहा था कि वो मांगलिक हैं. जिसके कारण उनकी शादी में रुकावट आ रही है. हालांकि बाद में फिर उनकी शादी मितेश रुगानी से हुई, जो कि एक बड़े बिजनेसमैन है.
पति की पहली पत्नी के साथ रह रही हैं सोनिका गिल
मितेश पहले से ही शादीशुदा थे और उनके पहले से दो बच्चे हैं. वहीं, सोनिका के साथ शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने पति और उनकी पहली पत्नी के बारे में जिक्र किया था और बताया था कि वो एक परिवार की तरह साथ रहते हैं.