Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रागिनी 3’ की शूटिंग शुरू, सेट से Tamannaah Bhatia ने शेयर की पहली झलक; हॉरर-थ्रिलर को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और वजह है उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट. जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो है फिल्म 'रागिनी 3' जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है और इसकी तस्वीरें खुद तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है.

तमन्ना ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

तमन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की. इस फोटो में वह फिल्म के क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रही हैं. क्लैप बोर्ड पर '15.07.26 Day 1' लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे साफ हो गया कि फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है. हालांकि, तस्वीर में तमन्ना का लुक पूरी तरह सामने नहीं आया. लेकिन इस छोटी सी झलक ने ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज कर दी है.

---Advertisement---

'रागिनी 3' की तैयारी जोरों पर

'रागिनी 3' का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर शशांक घोष कर रहे हैं. शशांक इससे पहले 'वीरे दी वेडिंग', 'खूबसूरत', 'फ्रेडी' और 'क्विक गन मुरुगन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. वहीं इस फिल्म का निर्माण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर कर रही हैं.

'रागिनी एमएमएस' फ्रेंचाइजी का पार्ट है फिल्म

यह फिल्म पॉपुलर 'रागिनी एमएमएस' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग मानी जा रही है. इससे पहले रिलीज हुई दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब तीसरे पार्ट में मेकर्स एक बार फिर हॉरर और थ्रिल का नया अनुभव देने की तैयारी में हैं.

---Advertisement---

कौन-कौन होंगे फिल्म का हिस्सा?

फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुनैद खान, नरगिस फाखरी और आयुष शर्मा भी अहम किरदार निभा सकते हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से पूरी स्टार कास्ट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है.

वर्कफ्रंट पर तमन्ना भाटिया

तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में नजर आ रही हैं और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. अब फैंस को उम्मीद है कि 'रागिनी 3' में वह एक नए और दमदार अवतार में दिखाई देंगी.

---Advertisement---

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन शूटिंग शुरू होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि 'रागिनी 3' अब तेजी से फ्लोर पर आगे बढ़ रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़े और भी बड़े अपडेट सामने आने की उम्मीद है.

First published on: Jul 16, 2026 11:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola