Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

South OTT Releases This Week: Patriot से KD The Devil तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी साउथ की ये धमाकेदार फिल्में

---विज्ञापन---

South OTT Releases This Week: साउथ सिनेमा के फैंस के लिए यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है. एक तरफ ममूटी और मोहनलाल जैसे दिग्गज सितारों की मोस्ट अवेटेड फिल्म Patriot OTT पर दस्तक देने जा रही है, तो दूसरी तरफ ध्रुव सर्जा और संजय दत्त स्टारर KD The Devil भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. इसके अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की कई दिलचस्प फिल्में भी अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी.

Patriot

सबसे ज्यादा चर्चा Patriot की हो रही है, जो 5 जून को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. महेश नारायणन के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में ममूटी, मोहनलाल और फहाद फासिल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक मशहूर यूट्यूबर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करने के बाद मुश्किलों में फंस जाता है.

---Advertisement---

KD The Devil

इसी दिन ZEE5 पर KD The Devil भी रिलीज़ होगी. 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में ध्रुव सर्जा, किच्चा सुदीप और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं. एक्शन और अंडरवर्ल्ड ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है.

29

तमिल सिनेमा के दर्शकों के लिए Netflix पर 29 रिलीज होगी. यह एक 29 साल के युवक की जिंदगी, दोस्ती, प्यार और उसकी आत्म खोज की कहानी है. फिल्म में विधु और प्रीति असरानी अहम किरदार निभा रहे हैं.

---Advertisement---

Carmeni Selvam

Prime Video पर 3 जून को रिलीज हुई Carmeni Selvam भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है. यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो परिवार के बेहतर भविष्य के लिए दौलत के पीछे भागता है, लेकिन इस सफर में जिंदगी के कई बड़े सबक सीखता है.

Moolyam

तेलुगु दर्शकों के लिए Moolyam 5 जून को ETV Win पर आएगी. यह फिल्म आत्मसम्मान, सामाजिक भेदभाव और संघर्ष जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाती है. बहरहाल, इस हफ्ते OTT पर साउथ सिनेमा के दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है.

---Advertisement---
First published on: Jun 04, 2026 05:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola