---विज्ञापन---
Sonakshi Sinha और Zaheer Khan के रिश्ते की मां को पहले ही लग गई थी भनक? बेटी की इस हरकत से भांप ली थी सारी कहानी
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने जब जहीर खान से शादी की थी, तब वह लंबे वक्त तक खबरों में बनी रहीं थी. इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा को जहीर संग शादी करने के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था. हालांकि ये भी कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने परिवार के बिना मर्जी के शादी की थी. लेकिन हाल ही में सोनाक्षी की मां पूनम ने खुलासा किया कि उन्हें जहीर के साथ रिश्ते की भनक पहले ही लग गई थी.
सोनाक्षी-जहीर के घर पहुंची फराह खान
दरअसल, हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के घर पहुंची थी. इस दौरान फराह के साथ उनका कुक दिलीप भी था. फराह ने सोनाक्षी और जहीर के साथ कई चीजों को लेकर बात की. साथ ही उनके रिश्ते पर भी बात की. इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम भी मौजूद थीं.
कैसे हुए थी सोनाक्षी-जहीर के पेरेंट्स की पहली मुलाकात
फराह खान ने इस दौरान सोनाक्षी और जहीर से पूछा कि उनके परिवार की पहली मुलाकात कब हुई थी. इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों परिवारों की पहली मुलाकात हुमा कुरैशी के घर की एक पार्टी में हुई थी. इस पार्टी में हुमा कुरैशी के पेरेंट्स के अलावा जहीर के परिवार वाले भी मौजूद थे और वहां पर सभी साथ बैठकर मस्ती मजाक कर रहे थे.
सोनाक्षी की मां पूनम को हो गई थी जहीर संग रिश्ते की भनक
बातचीत के दौरान फराह खान ने सोनाक्षी की मां पूनम से पूछा कि क्या उन्हें जहीर संग अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में पता था. इसपर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्हें तोड़ा बहुत शक था. उन्होंने कहा, "पार्टी के वक्त सोनाक्षी, जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थी. ये देखकर महसूस हुआ और दोनों के रिश्ते को लेकर मन में सवाल आए.
2024 में जहीर-सोनाक्षी ने की थी शादी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 जून 2024 को शादी की थी. कपल की शादी सिंपल तरीके से हुई थी. दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी और इसमें उनके पेरेंट्स और खास दोस्त शामिल हुए थे.
सोनाक्षी सिन्हा अपकमिंग फिल्म
काम को लेकर बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में फिल्म 'सिस्टम' में नजर आईं थी. इसके बाद वह जल्द ही 'तू है मेरी किरण' में नजर आएंगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.