Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के बाद फिर बढ़ीं सोहेल-सीमा की नजदीकियां? एक्स पत्नी के लिए बोले एक्टर- ‘मैं उनके साथ और वक्त…’

---विज्ञापन---

Sohail Khan Alliance show: सोहेल खान और सीमा सजदेह का रिश्ता भले ही तलाक के साथ खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों के बीच आज भी सम्मान और अपनापन बरकरार है. यही वजह है कि इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में दोनों की बढ़ती नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं. शो के एक हालिया एपिसोड में सोहेल ने पहली बार खुलकर अपनी एक्स पत्नी सीमा के बारे में बात की और बताया कि इस शो ने उन्हें एक-दूसरे के पहले से ज्यादा करीब ला दिया है.

शो में करीब आ रही एक्स कपल?

शो के दौरान जैद दरबार से बातचीत करते हुए सोहेल ने कहा कि शादी के इतने साल साथ बिताने के बावजूद उनका रिश्ता कभी इतना खुला और सहज नहीं था, जितना अब महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि शो में साथ समय बिताने के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी है और अब वे पहले से ज्यादा एक-दूसरे को समझ पा रहे हैं.

---Advertisement---

सोहेल की बातों में झलका प्यार?

सोहेल ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इतने सालों में सीमा के इतने करीब कभी नहीं आया, जितना इस शो ने हमें करीब ला दिया है. बाहर हमारी अपनी-अपनी जिंदगी थी, इसलिए ज्यादा बातचीत नहीं हो पाती थी. लेकिन अब हम खुलकर बात करते हैं और अच्छा समय बिताते हैं.'

सीमा सोहेल का रखती हैं ख्याल

उन्होंने यह भी बताया कि उनके दोनों बेटे उनके साथ रहते हैं, लेकिन अक्सर अपनी मां सीमा से मिलने जाते रहते हैं. पहले दोनों के बीच ज्यादा संपर्क नहीं था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. सोहेल का कहना है कि उन्हें सीमा की परवाह है और सीमा भी उनका ख्याल रखती हैं. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देती है.

---Advertisement---

शो में आने को लेकर खोला राज

बातचीत के दौरान सोहेल ने यह भी स्वीकार किया कि शो में आने से पहले उन्हें थोड़ी झिझक थी. उन्हें लगा था कि शायद दोनों एक ही घर में सहज महसूस नहीं कर पाएंगे. लेकिन शो का अनुभव उनकी सोच से बिल्कुल अलग निकला.

इस बात से डरते हैं सोहेल

सबसे भावुक पल तब आया जब सोहेल ने कहा कि उन्हें सिर्फ एक बात का डर रहता है कि कोई सीमा के साथ गलत व्यवहार न करे. उन्होंने कहा कि वे सीमा के साथ और समय बिताना चाहते हैं और हमेशा उनकी हिफाजत करना चाहते हैं.

---Advertisement---

कब हुई थी दोनों की शादी?

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं. करीब 24 साल की शादी के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. हालांकि, रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों ने बच्चों की परवरिश और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को हमेशा प्राथमिकता दी. अब 'अलायंस' में दोनों की नई बॉन्डिंग देखकर फैंस भी खुश हैं और उनके रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं.

First published on: Jul 22, 2026 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola