Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

68 लोगों की मौत पर दर्द से फटा फेमस सिंगर का कलेजा, बोले- ‘लोगों ने अपनी जान गंवाई…’

---विज्ञापन---

Singer Papon Emotional on Assam Floods Crisis: इस समय बॉलीवुड के कई एक्टर्स और सिंगर्स असम में आए विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. भूमि पेडनेकर से लेकर अदा शर्मा तक ने सोशल मीडिया पर असम बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से अपील की है. इसी बीच सिंगर पापोन ने भी असम बाढ़ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि असम में विनाशकारी बाढ़ के कारण 68 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा, कई लोग लापता हो गए हैं. ये बताते हुए पापोन बहुत ही दुखी और हताश दिखाई दे रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

68 लोगों की मौत पर...

पापोन ने अपने फेसबुक और X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने लोगों से एक भावुक अपील करते हुए असम में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए कहा है. पीटीआई के अनुसार, असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या दो और मौतों के साथ बढ़कर 68 हो गई है.

---Advertisement---

तबाही मची...

पापोन ने अपनी इस वीडियो के साथ लिखा, 'सबसे पहले, असम के लिए दान देने और अधिक धनराशि जुटाने में मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. मैं असम में इस समय जो हो रहा है, उस पर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं. इस साल आई बाढ़ से जो तबाही मची है. वह विनाशकारी है.'

लोगों ने अपनी जान गंवाई...

पापोन ने आगे लिखा, 'यहां बहुत बारिश होती है और बाढ़ भी आती है, लेकिन इस बार की स्थिति की आप कल्पना भी नहीं कर सकते. गांव जलमग्न हैं, लोग बेघर हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, लोगों ने अपनी जान गंवाई है... कई जानवर मर गए हैं. मेरी टीम को दिन-रात फोन करने और हर तरह से मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद.'

---Advertisement---

मैं ईश्वर से...

पापोन ने आगे लिखा, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हालात जल्द सुधरे और सब कुछ ठीक हो जाए. मैं अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव मदद करूंगा.' बता दें कि पापोन खुद असम से हैं उनके माता-पिता खागेन महंत और अर्चना महंत असम के एक जाने-माने गायक हैं.

First published on: Jul 27, 2026 05:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola