Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तुम मोटी हो…’ जब फराह खान ने ‘छैंया छैंया’ के लिए इस हसीना को किया था रिजेक्ट, फिर मलाइका ने शाहरुख संग मचाया था तहलका

---विज्ञापन---

शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का मशहूर गाना 'छैंया छैंया' जबरदस्त हिट रहा था. इस गाने में शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा नजर आई थीं और इसके बाद वह स्टार बन गई थीं. यह गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. पार्टियों से लेकर हर तरह के समारोह में लोग इस गाने पर डांस करना पसंद करते हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यह गाना पहले मलाइका अरोड़ा नहीं, बल्कि एक दूसरी अभिनेत्री को ऑफर किया गया था. लेकिन कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था.

शिल्पा शिरोडकर करने वाली थी छैंया छैंया पर परफॉर्म

दरअसल, 'छैंया छैंया' सबसे पहले 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर को ऑफर किया गया था. उन्हें इस गाने में शाहरुख खान के साथ परफॉर्म करना था. हालांकि फराह खान ने उन्हें बाद में रिजेक्ट कर दिया था.  

---Advertisement---

छैंया छैंया शिल्पा को हुआ था ऑफर

हाल ही में शिल्पा शिरोडकर 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने 'छैंया छैंया' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. शो के दौरान होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने उनसे पूछा, "शिल्पा मैम, मुझे पता चला है कि मशहूर गाना 'छैंया छैंया' शुरुआत में आपको ऑफर हुआ था?"

शिल्पा को मोटी कहकर छैंया छैंया से किया था बाहर

इसके जवाब में शिल्पा ने कहा, "हां, फराह गाना लेकर आई थीं और उन्होंने मुझसे कहा था, 'यह गाना है, लेकिन मैं तुम्हें 15 दिन दे रही हूं. अपना वजन कम करो.' मैंने 15 दिनों तक सिर्फ उबली हुई सब्जियां खाईं. मेरा वजन कम भी हुआ, लेकिन फराह के हिसाब से वह काफी नहीं था. इसके बाद वह वापस आईं और बोलीं, 'सॉरी, लेकिन तुम अभी भी मोटी हो. हम तुम्हें इस गाने के लिए नहीं ले सकते.' फिर यह गाना मलाइका अरोड़ा के पास चला गया. मैं झूठ नहीं बोल रही हूं, मेरा वजन ज्यादा था. हालांकि, जैसा फराह कहती हैं, मैं 100 किलो की नहीं थी."

---Advertisement---

शिल्पा के खुलासे से सभी हो गए हैरान

यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. इसके बाद शिल्पा ने जज गीता कपूर की ओर देखते हुए कहा कि इन्हें इसके बारे में सब कुछ पता है. इस पर गीता ने जवाब दिया, "मैं उस समय फराह खान की असिस्टेंट थी."

शिल्पा शिरोडकर का फिल्मी करियर

अगर शिल्पा शिरोडकर के करियर की बात करें तो उन्होंने 90 के दशक में कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. वह 'किशन कन्हैया', 'हम', 'खुदा गवाह' और 'आंखें' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा वह 'बिग बॉस 18' में भी नजर आ चुकी हैं.  

---Advertisement---
First published on: Jul 07, 2026 12:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola