Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

नाना थे सीएम, लेकिन नातिन ने चुनी फिल्मी दुनिया, असिस्टेंट डायरेक्टर से शुरू किया काम, आज हैं बॉलीवुड का चमकता सितारा

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस जिसका परिवार राजनीति से जुड़ा रहा, लेकिन इस हसीना ने फिल्मी राह चुनी, पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और अपने एक्टर बनने के सपने को भी जिंदा रखा, फिर पहली फिल्म से अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया, इसके बाद हॉरर फिल्म से लोगों को डराने में भी कामयाब रहीं. अब इस बड़ी फिल्म के साथ थिएटर में तहलका मचाने को तैयार हैं.

आज फेमस एक्ट्रेसेस में है नाम शुमार

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स आसानी से फिल्मों में एंट्री पा लेते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो अपनी पहचान खुद बनाते हैं. ऐसी ही एक कहानी है इस एक्ट्रेस की, जिन्होंने राजनीति और रसूख वाले परिवार से होने के बावजूद सफलता के लिए लंबा संघर्ष किया. आज इस हसीना को इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में गिना जाता है जो जल्द ही बड़े एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं.

---Advertisement---

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

हम जिस खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो शरवरी वाघ हैं. उनका जन्म 14 जून 1997 को मुंबई में हुआ था, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी की वो नातिन हैं. उनके पिता शैलेश वाघ जाने-माने बिल्डर हैं, जबकि मां नम्रता वाघ एक आर्किटेक्ट हैं. परिवार का मजबूत बैकग्राउंड होने के बावजूद शरवरी ने अपने लिए बॉलीवुड का रास्ता चुना.

इन फिल्मों से शुरू किया करियर

दिलचस्प बात यह है कि शरवरी ने सीधे कैमरे के सामने आने के बजाय पर्दे के पीछे से शुरुआत की. उन्होंने 'प्यार का पंचनामा 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान उन्होंने फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखीं और एक्टिंग के अपने सपने को भी जिंदा रखा.

---Advertisement---

इस फिल्म के लिए मिला बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड

कई ऑडिशन और रिजेक्शन झेलने के बाद साल 2020 में उन्हें कबीर खान की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी- आजादी के लिए' में बड़ा मौका मिला. इसके बाद 2021 में उन्होंने 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन शरवरी की एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

इस फिल्म ने दिलाई बड़ी पहचान

शरवरी के करियर में असली बदलाव 2024 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' से आया. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और शरवरी रातों-रात सुर्खियों में आ गईं. इसके बाद उन्होंने 'महाराज' और 'वेदा' जैसी फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

---Advertisement---

'अल्फा' के साथ गदर काटने को तैयार

अब शरवरी अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ दमदार एक्शन करती नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए उन्होंने महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग ली है. ऐसे में शरवरी वाघ का नाम बॉलीवुड की नई एक्शन स्टार के रूप में तेजी से उभर रहा है.

First published on: Jun 18, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola