Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की लव स्टोरी क्यों रह गई अधूरी? सामने आई ब्रेकअप की असली वजह

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान एक-दूसरे के करीब आए. इसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई. 90 के दशक में माधुरी और संजय बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक माने जाते थे. हालांकि, कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया. हालांकि, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने कभी भी अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात नहीं की. इसी बीच हाल ही में फिल्म जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने इस पूर्व कपल के रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में दोनों से जुड़े कई किस्से साझा किए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

खलनायक की शूटिंग के वक्त करीब थे संजय और माधुरी

दरअसल, ज्योति वेंकटेश हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को लेकर कई बातें बताईं। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'खलनायक' की शूटिंग का एक किस्सा भी साझा किया. ज्योति ने कहा, "जब 'खलनायक' की शूटिंग मैसूर में चल रही थी, तब सुभाष घई ने हम सभी पत्रकारों को वहां बुलाया था. मैं भी वहां मौजूद था. दोपहर में मेरी मुलाकात संजय और माधुरी से हुई. उसी दौरान माधुरी को बाथरूम जाना था, लेकिन आउटडोर शूटिंग होने की वजह से वहां बाथरूम की व्यवस्था नहीं थी. सेट पर भी काफी भीड़ थी. इसके बाद उन्हें एक पेड़ के पीछे ले जाया गया, जहां चारों ओर पर्दे लगाए गए. इस तरह वह अपनी जरूरत पूरी कर सकीं."

---Advertisement---

पार्टी से गायब थे संजय और माधुरी

इस दौरान ज्योति ने उसी शाम आयोजित एक पार्टी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "शाम को होटल में पार्टी रखी गई थी. वहां मैंने देखा कि सिर्फ जैकी श्रॉफ और सुभाष घई बैठे हुए थे. सुभाष घई ने मुझसे कहा, 'अरे, ड्रिंक्स शुरू करो.' मैंने कहा, 'मैं संजू और माधुरी के आने का इंतजार करूंगा.' फिर उन्होंने कहा, 'संजू और माधुरी नहीं आएंगे, वे बिजी हैं.' मैं सोच में पड़ गया, क्योंकि मैं आउटडोर शूट की कवरेज के लिए वहां आया था और दोनों पार्टी में नहीं आए. दोनों क्या कर रहे थे, यह मुझे नहीं पता. इंडस्ट्री में लोग मिलते हैं और फिर अलग भी हो जाते हैं. यह उस समय की बात है, जब संजय और माधुरी एक-दूसरे के काफी करीब थे."

संजय दत्त नहीं करना चाहते थे शादी

ज्योति ने दोनों के रिश्ते में आई दूरियों पर भी बात की. उन्होंने कहा, "दोनों के बीच दूरियां इसलिए आईं क्योंकि संजय दत्त अपनी बात पर कायम नहीं रह पा रहे थे. माधुरी को उम्मीद थी कि वह उनसे शादी करेंगे, लेकिन संजय पहले ही एक शादी के कठिन दौर से गुजर चुके थे. इसलिए वह दोबारा शादी नहीं करना चाहते थे."  

---Advertisement---

टाडा केस के बाद आ गई थी माधुरी और संजय में दरार

फिल्म 'खलनायक' के दौरान संजय दत्त पर टाडा (TADA) और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप लगे थे. इसी दौरान दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी थीं. इस पर ज्योति ने कहा, "हां, उसके बाद माधुरी को उनसे दूरी बनाने का एक कारण मिल गया था. एक ओर संजय शादी के लिए कमिट नहीं कर रहे थे और दूसरी ओर वह कानूनी पचड़े में भी फंस गए थे. इसके बाद माधुरी धीरे-धीरे संजय से दूर होने लगीं."

मान्यता दत्ता से संजय ने रचाई तीसरी शादी

बता दें कि माधुरी से मिलने से पहले संजय दत्त ने 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से शादी की थी. 1996 में कैंसर के चलते ऋचा शर्मा का निधन हो गया. इसके बाद संजय ने रिया पिल्लई से दूसरी शादी की. रिया से तलाक के बाद उन्होंने तीसरी बार मान्यता दत्ता से शादी की. वहीं माधुरी ने डॉ राम नेने से शादी कर ली थी.

---Advertisement---
First published on: Jul 31, 2026 08:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola