---विज्ञापन---
Salman Khan बने मसीहा! Ranveer Singh-Farhan Akhtar का ‘Don 3’ विवाद ‘भाई जान’ करेंगे खत्म?
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद चल रहा है. रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 की सफलता के बाद फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल के बैनर तले बनने वाली डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद फरहान अख्तर ने इसको लेकर FWICE से शिकायत की और इस मामले में Fwice ने एक्शन लेते हुए रणवीर सिंह को बैन कर दिया. वहीं, इस पूरे विवाद पर अब सलमान खान ने भी एंट्री ले ली है. उन्होंने भी फरहान और रणवीर से इसको लेकर बात की है और दोनों को भी सलाह दी है.
सलमान खान ने दिया रणवीर-फरहान के विवाद पर रिएक्शन
दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सलमान खान ने इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह को सलमान खान काफी पसंद करते हैं और फरहान भी उनके करीब है. जिसके बाद दोनों के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें.
सलमान खान ने की फरहान-रणवीर के बीच सुलह कराने की कोशिश
इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि सलमान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद इंडस्ट्री में होना आम बात है और उन्होंने रणवीर से भी इस बारे में लंबी बातचीत की. ताकी दोनों के पक्ष को सुन और समझ सकें और उन्होंने दोनों के बीच सुलह कराने की भी कोशिश की.
सलमान खान ने शांति से चीजों को सुलझाने की दी सलाह
रिपोर्ट में आगे सूत्र ने बताया कि सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर को इंडस्ट्री के तौर पर सोचने को कहा है. साथ ही ये भी कहा है कि वे शांति से होकर विवाद को सुलझाए और आगे अन्य किसी प्रोजेक्ट पर काम करने करें. वहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि सलमान खान की बातों को फरहान और रणवीर ने गंभीरता से लिया और विवाद को जल्द से जल्द खत्म करने और इसके लिए एक समाधान निकालने पर सोच रहे हैं.
फरहान अख्तर ने मांगे 45 करोड़
बता दें कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर ने डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने इस मूवी में काम करने से इनकार कर दिया और इसके बाद यह विवाद बढ़ता चला गया. इतना ही नहीं इस मामले पर फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत की, जिसके बाद मामले में रणवीर सिंह से बात करने की कोशिश की, लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स न आने के कारण FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया.
प्रोडक्शन को हुआ नुकसान
इतना ही नहीं कथित तौर पर कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल ने नुकसान की भरपाई के लिए 45 करोड़ रुपये की भी मांग की है. क्योंकि फिल्म शुरू होने से पहले एक्टर ने इसमें काम करने से इनकार कर दिया था. जिसके कारण प्रोडक्शन का काम, कॉस्च्यूम, लोकेशन, होटल बुकिंग आदि को लेकर खर्च हुए पैसे का भारी नुकसान हुआ है. रणवीर सिंह के इस फैसले से पूरी टीम प्रभावित हुई है.