---विज्ञापन---
‘सलमान खान ने सिर में लगवाए गैर-कानूनी इंजेक्शन…’ फिल्ममेकर ने सालों बाद खोला मुंह
Filmmaker Shocking Claims on Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो इन दिनों अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार सलमान खान से जुड़ा ये मामला हैरान करने वाला है. दरअसल, हाल ही में फिल्ममेकर और सनबर्न फेस्टिवल के को-फाउंडर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा दावा किया है. शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए पीआरपी (PRP) हेयर ट्रीटमेंट करवाते हुए देखा है.
सलमान खान का हेयर ट्रीटमेंट
साइरस भरुचा के पॉडकास्ट में पहुंचे शैलेंद्र सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने कई साल सलमान खान को अपने घर पर पीआरपी हेयर ट्रीटमेंट कराते हुए देखा था. उन्होंने ये भी बताया कि सलमान खान जो हेयर ट्रीटमेंट करा रहे थे, वो भारत में गैर-कनूनी थी.
सलमान खान ने सिर में लगवाए
पॉडकास्ट में शैलेंद्र सिंह ने कहा, 'एक समय था जब सलमान खान को भी बाल झड़ने की परेशानी सताने लगी थी. इसी बीच वो मैं सलमान के घर किसी काम से पहुंचा. वहां, मैंने वहां देखा सलमान बिरयानी खा रहे थे. तभी उनके पीछे से एक व्यक्ति आया और ग्लव्स पहनकर सिरिंज निकाली. इसके बाद उसने सलमान के सिर में इंजेक्शन लगाने लगा. ये सब देखकर मैं हैरान रह गया कि ये हो क्या रहा है.'
स्टार बनने की कीमत चुका...
शैलेंद्र ने बताया कि इस दौरान सलमान खान उनके चेहरे के एक्प्रेशन देखकर सलमान खान मुस्कुराए और बोले कि वो स्टार बनने की कीमत चुका रहे हैं. इसके बाद उन्होंने बताया कि यह पीआरपी थेरेपी है. इसे बालों के झड़ने को रोकने और नए बाल उगाने के लिए कराया जाता है.
गैर-कनूनी थेरेपी
इस दौरान शैलेंद्र सिंह ने दावा किया कि जिस जमाने में सलमान खान अपने बालों के लिए ये ट्रीटमेंट करवा रहे थे, उन दिनों भारत में पीआरपी थेरेपी गैर-कनूनी थी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उस दौर में फिल्मी जगत के कई बड़े सितारे अपने बालों के लिए यही ट्रीटमेंट करवाते थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.