Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या अब बॉलीवुड से बाहर होंगे Ranveer Singh? FWICE बैन के बाद खत्म होगा करियर, सच कर देगा हैरान

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Don 3 controversy: बॉलीवुड में हाल ही में 'धुरंधर' से तहलका मचाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों एक अलग ही वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, फैंस को भी लगातार उनकी चिंता सता रही है. दरअसल, 'डॉन 3' से जुड़ा ये पूरा मामला है, जिसने उन्हें चर्चा में ला दिया है.

क्यों सुर्खियों में छाए 'हमजा'

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता को लेकर सुर्खियों में तो हैं ही, लेकिन इसी बीच उनके नाम से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आ गया है. खबर है कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज यानी FWICE ने उनके खिलाफ 'असहयोग निर्देश' जारी किया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई कि क्या अब रणवीर सिंह का बॉलीवुड करियर खतरे में पड़ गया है?

---Advertisement---

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से जुड़ा बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रोडक्शन हाउस और एक्टर के बीच विवाद खड़ा हो गया. इसी को लेकर FWICE ने ये कदम उठाया. हालांकि, इसे लेकर लोगों के बीच काफी गलतफहमी भी देखने को मिल रही है.

क्या कानूनी रोक लगी?

सबसे पहले ये समझना जरूरी है, कि FWICE का बैन कोई कानूनी रोक नहीं होता. ये सरकार का लगाया गया प्रतिबंध नहीं है. इसका मतलब सिर्फ इतना होता है, कि फेडरेशन से जुड़े टेक्नीशियन, वर्कर्स और दूसरे सदस्य संबंधित कलाकार के साथ काम करने से दूरी बना सकते हैं. क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा इन्हीं कर्मचारियों पर निर्भर करता है, इसलिए इससे किसी फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है.

---Advertisement---

क्या बॉलीवुड का हिस्सा नहीं होंगे रणवीर?

यानी साफ शब्दों में कहें तो रणवीर सिंह पर फिल्मों में काम करने की कानूनी पाबंदी नहीं लगी है. वे अब भी फिल्में साइन कर सकते हैं, और बॉलीवुड का हिस्सा बने रह सकते हैं, लेकिन अगर मामला जल्दी नहीं सुलझा तो उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में परेशानी आ सकती है.

कितने करोड़ की रणवीर से हुई मांग!

रिपोर्ट्स के अनुसार, Don 3 को सपोर्ट कर रही Excel Entertainment ने रणवीर सिंह से प्री-प्रोडक्शन पर हुए खर्च के बदले करीब 45 करोड़ रुपये की मांग की है. वहीं FWICE का दावा है, कि उन्होंने कई बार रणवीर से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.

---Advertisement---

रणवीर की टीम ने कही ये बात

इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की टीम ने भी चुप्पी तोड़ी है. उनके प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि एक्टर इस मुद्दे को निजी तरीके से सुलझाना चाहते हैं, और सार्वजनिक बहस में इसे और बढ़ाना नहीं चाहते.

वर्क फ्रंट पर 'धुरंधर' एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह के पास अभी भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वे डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ एक मेगा फिल्म पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा जय मेहता की फिल्म प्रलय भी उनके खाते में शामिल है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि विवाद जरूर बड़ा है, लेकिन इससे रणवीर सिंह का करियर खत्म होने वाला नहीं दिख रहा.

---Advertisement---
First published on: May 26, 2026 02:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola