Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rajesh Sharma Health Update: कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत? असिस्टेंट ने बताई सच्चाई, फैंस से की खास अपील

---विज्ञापन---

Rajesh Sharma Health Update: 'खोसला का घोसला' और प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' में नजर आने वाले अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. किसी ने उनकी हालत गंभीर बताई तो किसी ने दावा किया कि इन्फेक्शन फेफड़ों तक पहुंच गया है. इन अफवाहों के बीच अब एक्टर के असिस्टेंट और उनकी करीबी दोस्त व एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने हेल्थ अपडेट शेयर कर फैंस को राहत दी है.

अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत?

राजेश शर्मा के असिस्टेंट के मुताबिक, अभिनेता की हालत पहले से काफी बेहतर है और उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है. उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें पूरी तरह गलत हैं और फैंस को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

---Advertisement---

क्या बोले एक्टर के असिस्टेंट?

असिस्टेंट ने बताया, 'मैं पिछले 24 घंटे से अस्पताल में उनके साथ हूं. जैसा सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है, वैसा कुछ भी नहीं है. इन्फेक्शन सिर्फ उनके पैर में है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.'

हैदराबाद से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, राजेश शर्मा हाल ही में हैदराबाद में शूटिंग पूरी करके लौटे थे. घर आने के कुछ समय बाद उन्हें तेज बुखार हो गया. शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी सामान्य कीड़े या मच्छर के काटने की वजह से ऐसा हुआ है, इसलिए उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन जब तबीयत लगातार बिगड़ने लगी तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काटा था, जिसकी वजह से पैर में इन्फेक्शन फैल गया. फिलहाल डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.

---Advertisement---

सुदीपा चटर्जी ने बताया पूरा हाल

राजेश शर्मा की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने भी उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि राजेश उनके परिवार के बेहद करीबी हैं. जैसे ही उन्हें अभिनेता की तबीयत खराब होने की खबर मिली, वह तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचीं.

अस्पातल में चल रहा इलाज

सुदीपा ने कहा कि अस्पताल में लगातार जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं और डॉक्टर पूरी सावधानी के साथ उनका इलाज कर रहे हैं. पिछले दो दिनों में उनकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिला है, जो फैंस के लिए राहत की बात है.

---Advertisement---

असिस्टेंट की फैंस से अपील

फिलहाल, राजेश शर्मा की हालत स्थिर बताई जा रही है. उनके असिस्टेंट ने एक बार फिर फैंस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें.

First published on: Jul 10, 2026 05:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola