---विज्ञापन---
अपनी ही स्टूडेंट पर दिल हार बैठा था ये एक्टर, कभी बनना चाहता था आर्मी ऑफिसर, लेकिन फिर ऐसे बना बॉलीवुड का सुपरस्टार
फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी लाइफ से जुड़े किस्से और कहानियां अक्सर ही वायरल होते रहते हैं. इतना ही नहीं तमाम ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. वैसे ही आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपनी ही स्टूडेंट पर दिल हार बैठे और उनसे शादी रचा ली. साथ ही यह एक्टर कभी आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया. लेकिन आज इन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
आर माधवन बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले आर माधवन की. जो कि आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था. एक्टर एक तमिल ब्राह्मण परिवार से आते हैं. आर माधवन ने कॉलेज के दौरान एनसीसी में हिस्सा लिया था और भारत की ओर से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. साथ ही उन्होंने ब्रिटिश आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के साथ भी ट्रेनिंग की थी.
आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे आर माधवन
आर माधवन कभी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे. हालांकि जब वह ट्रेनिंग पूरी करके वापस लौटे थे, तब तक शॉर्ट सर्विस कमीशन की तय उम्र सीमा से वह 6 महीने बड़े हो चुके थे और नियमों के कारण वो सेना में शामिल नहीं हो पाए थे.
इन फिल्मों में आर माधवन ने किया काम
वहीं, फिल्मी करियर को लेकर बात करें तो आर माधवन को लोखंडवाला में वॉक करते हुए एक टेलीविजन एग्जीक्यूटिव ने देखा था और उसके बाद उन्हें हिंदी टीवी शो ‘यूल लव स्टोरी’ में कास्ट किया था. इसके बाद वह टीवी शो बनेगी अपनी बात, घर जमाई, साया, में काम किया. टीवी शोज में काम करने के बाद उन्हें मणि रत्नम ने साल 1997 में आई फिल्म इरुवर के लिए ऑडिशन के लिए बुलाया, लेकिन वह फिल्म में किरदार के लिए काफी यंग थे, जिसके कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. इसके बाद वह कन्नड़ फिल्म शांति शांति शांति में नजर आए. वहीं बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म अकेली से शुरुआत की. इसके बाद वह अलैपायूंथे, 3 इडियट्स, रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट, तनु वेड्स मनु, रहना है तेरे दिल में, धुरंधर, धुरंधर 2 जैसी फिल्मों में काम किया.
आर माधवन के 3 इडियट्स के डायलॉग पर जमकर बने मीम्स
इतना ही नहीं आर माधवन अपनी फिल्म रहना है तेरे दिल में के बाद लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. उस दौर में एक्टर को चॉकलेट बॉय कहा जाता था. इसके अलावा फिल्म 3 इडियट्स में उनका डायलॉग अब्बा नहीं मानेंगे भी काफी वायरल हुआ था और आज भी इस पर मीम्स बना करते हैं.
किसी फिल्म से कम नहीं आर माधवन की लव स्टोरी
एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उनकी लव लाइफ किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है. एक्टर ने सरिता बिरजे से शादी की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरिता उनकी स्टूडेंट थीं. दरअसल, माधवन जब कोल्हापुर में बीएससी में ग्रेजुएशन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पब्लिक स्पीकिंग का भी कोर्स किया था. इन्हीं कोर्स के दौरान माधवन और सरिता की मुलाकात हुई थी. एक इंटरव्यू में सरिता के बारे में बताते हुए माधवन ने कहा था, " वो अपनी कजिन से मिलने कोल्हापुर आई थीं. उनकी कजिन मेरी क्लासेस में पढ़ती थीं. इसके बाद सरिता भी मेरी स्टूडेंट बनीं और पब्लिक स्पीकिंग क्लासेस लीं. वहीं, कोर्स खत्म होने के बाद सरिता एक एयर होस्टेस बन गई थीं, तो उनका शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें डिनर पर बुलाया था और उसी के बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. बता दें कि कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वेदांत माधवन है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.