---विज्ञापन---
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने जॉइन की एक्शन फिल्म की शूटिंग, सेट से लीक हुई तस्वीरें
Pregnant Deepika Padukone Joins Action Film Shooting: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद दीपिका ने एक बोल्ड डिसिजन लिया, जिसके तहत दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी. अपनी कमिटमेंट को पूरा करते हुए दीपिका ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी, जिसके सेट से एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
फिलहाल, दीपिका पादुकोण के पास दो प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं, जिनमें एक शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' और दूसरी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' शामिल हैं. ये दोनों ही फिल्में एक्शन से भरपूर हैं, जिनमें दीपिका का किरदार बहुत ही ज्यादा अहम है.
दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद दीपिका पादुकोण अब अपने काम पर लौट आई हैं. हाल ही में दीपिका ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'किंग' की शूटिंग को जॉइन किया है. फिल्म के साउथ अफ्रीका वाले शूटिंग शेड्यूल और सेट से दीपिका की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
फिल्म 'किंग' के सेट से लीक हुई तस्वीरों में दीपिका और शाहरुख खान हाथ में हाथ डाले किसी गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने दीपिका की जमकर तारीफ करना शुरू कर दिया.
वायरल हो रही इन लीक तस्वीरों की कोई तारीख नहीं लिखी गई है, लेकिन इन्हें पोस्ट करने वाले यूजर ने बताया कि ये तस्वीरें सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' के केपटाउन शेड्यूल की हैं. तस्वीरों में दीपिका फ्लावर प्रिंट वाले गाउन पहने हुए सेट पर चलती हुई नजर आ रही हैं.
वहीं, तस्वीरों में शाहरुख खान बिना बटन वाली प्रिंटेड शर्ट पहने दीपिका का हाथ पकड़कर चल रहे हैं. उनके आसपास फिल्म के अन्य क्रू मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीरें जल्द ही फैन क्लबों, इंस्टाग्राम और रेडिट जैसी सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो गईं.
रेडिट पर फैंस ने दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री और लुक की खूब तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'ये तस्वीर किसी पेंटिंग जैसी क्यों लग रही है?' दूसरे ने कहा, 'दोनों का स्टाइल कमाल का है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.