---विज्ञापन---
‘पुराना गाना तो…’ माहिरा शर्मा की ‘राणाजी 2.0’ पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी
Mamta Kulkarni Break Silence on Mahira Sharma Ranaji 2.0 Remake Song: बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में एवरग्रीन गानों के रिमेक बनाने का ट्रेंड चल रहा है. हर साल किसी न किसी सुपरहिट गाने का रिमेक बन रहा है, कई बाद ये रिमेक सॉन्ग विवादों में भी घिर जाते हैं. इसका ताजा उदाहरण माहिरा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो 'राणाजी 2.0' हैं, जो फिल्म 'करण अर्जुन' के पॉपुलर हिट सॉन्ग 'मुझको राणाजी माफ करना' का रिमेक है. हालांकि, रिलीज होने के बाद से ही इसके लिए लोग माहिरा शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना हैं ये ममता कुलकर्णी के आइकॉनिक सॉन्ग की बेइज्जती है. अब इस पूरे मामले पर खुद ममता कुलकर्णी का बयान सामने आया है.
घाघरा चोली और...
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' के बारे में बात करते हुए कहा, 'उन्होंने अच्छा काम किया है. बात यह है कि आप एक ऐसा गाना देखा हैं जो मूल रूप से घाघरा चोली और भारतीय डांसिंग स्किल पर आधारित था.'
लोगों के मन में बसा हुआ है...
ममता कुलकर्णी ने आगे कहा, 'अब आपने उसे वेस्टर्न ड्रेस और वेस्टर्न स्टाइल में बनाया गया है. इसलिए यह गाना अपने वाली से इतना अलग दिखता है. इसी वजह से पुराना गाना अभी भी लोगों के मन में बसा हुआ है, इसलिए म्यूजिक सुनते ही वो तुरंत याद आ जाता है.'
एक्टिंग में कमबैक कब?
अपने एक्टिंग कमबैक पर करते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा, 'मुझे एक्टिंग के ऑफर मिल रहे हैं. अगर मुझे कोई ऐसी स्क्रिप्ट मिलती है जिसके लिए मैं सचमुच एक्साइटेड हूं, तो मैं उसे करने के लिए तैयार हूं. बेशक, आज के समय में मैं 'मुझको राणाजी माफ करना' जैसा गाना इन लिरिक्स के साथ नहीं कर सकती. मैं अब आध्यात्मिक रूप से जागरूक और जागृत हूं.'
तीन दिन का रिहर्सल
ममता ने 'राणाजी' के ओजी सॉन्ग की शूटिंग के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने इस गाने के लिए दो से तीन दिन का रिहर्सल प्लान बनाया था. लेकिन ममता ने पहले ही दिन सारे स्टेप्स सीख लिए थे. हालांकि, शूटिंग वाले दिन डांस की कोरियोग्राफी में बदलाव किए गए, जिससे ममता हैरान गई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.