Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

थिएटर के बाद अब OTT पर तहलका मचाने आएगी दिलजीत दोसांझ की Main Vaapas Aaunga, जानें कब और कहां होगी रिलीज?

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga OTT Release: निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. खास बात यह है कि पहले हफ्ते में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शानदार वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर सबको हैरान कर दिया है. अब फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

OTT पर कहां रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म देखने से चूक गए दर्शक अब इसके OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स पहले ही नेटफ्लिक्स के पास हैं. फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स में भी इस बात का संकेत दिया गया था कि थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

---Advertisement---

कब OTT पर दस्तक देगी फिल्म?

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आमतौर पर बड़ी फिल्मों को थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म अगस्त के दौरान OTT पर दस्तक दे सकती है.

बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम

'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के पहले सप्ताह में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. शुरुआत में फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन दूसरे सप्ताह में इसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई. दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिले, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ नजर आया.

---Advertisement---

शुरुआत रही धीमी, फिर पकड़ी रफ्तार

पिछले कुछ दिनों में फिल्म ने शानदार उछाल दर्ज करते हुए अपनी कमाई को दोगुने से ज्यादा बढ़ा लिया है. अब तक फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है, जो इसके मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ का संकेत माना जा रहा है.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनके साथ शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना ने भी अहम किरदार निभाए हैं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, रिश्तों और भावनाओं की खूबसूरत कहानी को पर्दे पर पेश करती है.

---Advertisement---

फैंस को OTT रिलीज का इंतजार

बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद 'मैं वापस आऊंगा' OTT पर दर्शकों का कितना प्यार बटोर पाती है. फिलहाल, जो दर्शक इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं, उन्हें इसकी आधिकारिक डिजिटल रिलीज डेट का इंतजार करना होगा.

First published on: Jun 24, 2026 11:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola