---विज्ञापन---

‘मानें या न मानें…’ Kartavya के निर्माता ने शाहरुख खान और गौरी खान को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले– ‘बेशक…’

Kartavya Producer on Shah Rukh Khan and Gauri Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के शूटिंग सेट से वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'कर्तव्य' के निर्माता आशीष सिंह ने शाहरुख खान और गौरी खान के साथ करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

शाहरुख खान और गौरी खान को लेकर बड़ा खुलासा

नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान निर्माता आशीष सिंह ने बताया कि रेड चिली की तरफ से प्रोड्यूस होने वाली फिल्म में शाहरुख खान और गौरी खान कैसे और कितना शामिल रहते हैं.

---Advertisement---

शाहरुख और गौरी की अडवाइज

आशीष सिंह ने कहा, 'गौरी खान स्क्रिप्ट फाइनल होने के दिन से ही पूरी तरह से फिल्म से जुड़ी हुई हैं. हमारी एक ऐसा सिस्टम है जिसमें शाहरुख सर और गौरी मैम दोनों अपनी-अपनी एडवाइज देते हैं, जिन्हें फिल्म में शामिल किया जाता है.'

डायरेक्टर पर निर्भर करता...

आशीष सिंह ने आगे कहा, 'गौरी और शाहरुख, दोनों फिल्म के पूरे प्रोसेस में शामिल रहते हैं और शूटिंग या बजट जैसी बातों के बारे में हर एक जानकारी रखते हैं. फाइनल प्रोडक्ट पर उनका ही आखिरी फैसला होता है, लेकिन वो डायरेक्शन को काफी फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं. इसके साथ ही यह डायरेक्टर पर निर्भर करता है कि वह उनकी एडवाइस को मानें या न मानें.'

---Advertisement---

शाहरुख का मार्केटिंग प्लान

आशीष सिंह ने फिर आगे कहा, 'बेशक, फिल्म तैयार होने के बाद शाहरुख सर की मार्केटिंग की समझ काम आती है. तो हां, वो दोनों इसमें शामिल होते हैं, लेकिन हां शाहरुख सर और गौरी मैम कभी भी किसी प्रोजेक्ट में बाधा नहीं बनते.'

फिल्म 'कर्तव्य' की कास्ट

बता दें कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनेर तले बनी फिल्म 'कर्तव्य' से सैफ अली खान पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. इस फिल्म सैफ के अलावा फिल्म में रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी अहम किरदार में हैं.

First published on: May 08, 2026 07:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.