Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

55 साल के पति को स्विमिंग करते देख लट्टू हुई करीना कपूर, बोलीं- हॉट हस्बैंड

---विज्ञापन---

Kareena Kapoor on Saif Ali Khan: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों मुंबई की मूसलाधार बारिश से दूर अपनी गर्मियों की छुट्टियां सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर गए हुए हैं. अब इसी वेकेशन की वजह से करीना और सैफ का प्यार एक बार फिर खबरों की हेडलाइन बना हुआ है. दरअसल, करीना कपूर ने हाल ही में इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना खुद को अपने पति सैफ अली खान की तारीफ करने से रोक नहीं पाई. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

लट्टू हुईं करीना कपूर

  हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान की कई सारी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में सैफ ऑरेंज कलर के शॉर्ट्स पहने, पीछे की ओर कंघी किए बालों और हाथ में स्नोर्कल मास्क लिए बीच पर टहलते नज़र आ रहे हैं. वहीं, उनके बैकग्राउंड में नीला आसमान और समुद्र का खूबसूरत नजारा दिख रहा है. इन तस्वीरों में सैफ बहुत कूल डैशिंग लग रहे हैं.

---Advertisement---

हॉट हस्बैंड...

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने एक कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने अपने पति की तारीफ करते हुए लिखा, 'गर्मियां खूब चल रही हैं (इंद्रधनुष, लाल दिल और आग वाले इमोजी).' अपने कैप्शन को पूरा करते हुए करीना ने आगे लिखा, '#हॉटहस्बैंड'

बच्चे कहां हैं?

करीना की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कई फैंस ने करीना की बात पर अपनी सहमति जताई. जैसे एक यूजर ने लिखा, 'डैडी स्नोर्कलिंग कर रहे हैं, मम्मी डैडी की तस्वीरें खींच रही हैं... बच्चे कहां हैं?'

---Advertisement---

आप लोगों को...

वहीं, रिया कपूर ने कमेंट किया, 'आप लोगों को बहुत याद कर रही हूं.' कुछ फैंस ने उनसे अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करने को कहा. जैसे एक यूजर ने लिखा, 'अपनी (कैमरा इमोजी) भी अपलोड करो, लव.'

First published on: Jul 08, 2026 07:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola