Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जून में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज, 9+ रेटिंग वाली सुपरहिट सीरीज पर टिकी सबकी नजरें

---विज्ञापन---

मई का महीना खत्म होने के साथ ही ओटीटी (OTT) लवर्स के लिए जून का महीना मनोरंजन का एक बहुत बड़ा धमाका लेकर आ रहा है. जून के शुरुआती हफ्ते में ही नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, फैमिली ड्रामा, हॉरर और एक्शन-थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज का एक ऐसा कॉकटेल रिलीज होने जा रहा है, जो दर्शकों को स्क्रीन्स से बांधकर रखेगा. इस लिस्ट में 9+ की कल्ट आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग वाली भारत की सबसे चहेती सीरीज भी शामिल है.

लॉ एंड ऑर्डर (नेटफ्लिक्स — 1 जून)

साल 1999 की मशहूर कल्ट क्लासिक अमेरिकी सीरीज 'लॉ एंड ऑर्डर' अब नेटफ्लिक्स के भारतीय दर्शकों के लिए स्ट्रीम होने जा रही है. इसकी कहानी न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट की एक एलीट टीम और कोर्टरूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है. सस्पेंस और कानून की पेचीदगियों को पसंद करने वालों के लिए यह एक मस्ट-वॉच सीरीज है.

---Advertisement---

हस्तिनापुर के वीर (सोनी लिव — 2 जून)

पौराणिक कथाओं के प्रेमियों के लिए 2 जून को सोनी लिव पर 'हस्तिनापुर के वीर' आ रही है, जो महाभारत के पांच पांडवों के बचपन के सफर को दिखाएगी. बता दें कि यह सीरीज नए अंदाज में युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव के बचपन के सफर को दिखाएगी.

मां बहन (नेटफ्लिक्स — 4 जून)

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर ओटीटी पर तगड़ा धमाका करने आ रही हैं. 'मां बहन' एक मां और उसकी दो बेटियों के रिश्तों पर आधारित है, जिनके बीच पहले से ही अनबन है. लेकिन कहानी में खौफनाक और मजेदार ट्विस्ट तब आता है, जब उनके किचन में अचानक उनके पड़ोसी की लाश मिलती है.

---Advertisement---

गुल्लक सीजन 5 (सोनी लिव — 5 जून)

9 से ज्यादा की आईएमडीबी रेटिंग वाली भारत की सबसे लोकप्रिय सीरीज 'गुल्लक' अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रही है. संतोष मिश्रा, शांति, अन्नू और अमन के इस मिडिल क्लास परिवार की नई कहानी हमेशा की तरह दर्शकों को हंसाने, रुलाने और रोजमर्रा के संघर्षों से रूबरू कराने के लिए तैयार है.

द वॉचर्स ( नेटफ्लिक्स — 4 जून)

हॉरर लवर्स के लिए 4 जून को नेटफ्लिक्स पर 'द वॉचर्स' दस्तक देने जा रही है. बता दें कि ये 2024 की काफी चर्चित हॉरर फिल्म है. इस फिल्म में मीना ने मुख्य किरदार निभाया है. इस फिल्म की कहानी काफी खौफनाक और जबरदस्त है.

---Advertisement---

धुरंधर: द रिवेंज - रॉ और अनदेखा (जियो हॉटस्टार — 5 जून)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर एक्शन स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का यह खास 'रॉ और अनकट' वर्जन होगा. जिन सीन्स को सिनेमाघरों में सेंसर या कट कर दिया गया था, उन्हें दर्शक 5 जून से सीधे अपने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे.

टीच यू अ लेसन ( नेटफ्लिक्स — 5 जून)

कोरियन ड्रामा के फैंस के लिए 5 जून को 'टीच यू अ लेसन' स्ट्रीम होगी. यह एक दमदार एक्शन-थ्रिलर सीरीज है, जो एक सरकारी खुफिया एजेंसी के अधिकारी की कहानी बताती है.

---Advertisement---
First published on: May 28, 2026 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola