Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

24 जुलाई को OTT-थिएटर्स में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, ये 8 नई फिल्में-सीरीज हो रहीं रिलीज

---विज्ञापन---

जुलाई महीने के इस नए वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है. अगर आप भी नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. इस शुक्रवार सिनेमाघरों से लेकर बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक एक से बढ़कर एक 8 नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं. इसमें केके मेनन की कॉमेडी से लेकर विक्रांत मैसी और शहनाज गिल की नई स्टोरीज शामिल हैं. आइए जानते हैं 24 जुलाई को कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं...

'आदर्श बाल विद्यालय' (Adarsh Baal Vidyalaya)

'पंचायत' जैसी सीरियल्स के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर गांव के माहौल पर बनी नई सीरीज आ रही है. इसमें दिग्गज एक्टर केके मेनन (K.K. Menon) एक स्कूल के शांत प्रिंसिपल की भूमिका में हैं. उनके साथ अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया मुख्य रोल निभा रहे हैं.

---Advertisement---

'द ट्रुथर्स' (The Truthers)

साइकोलॉजिकल ड्रामा जॉनर (Psychological Drama) की यह नई फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है. इसकी कहानी 'रूथ' नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां की मौत के बाद अपने घर लौटती है और वहां अपने पिता के खौफनाक और हिंसक रूप से रूबरू होती है.

'72 आवर्स' (72 Hours)

यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसमें 40 साल के केविन हार्ट (Kevin Hart) गलती से आज की नई पीढ़ी यानी जेन-जी (Gen-Z) के एक बैचलर पार्टी ग्रुप से जुड़ जाते हैं. नई जनरेशन के साथ उनका तालमेल बिठाना दर्शकों को खूब हंसाएगा. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है.

---Advertisement---

'द इंडिया स्टोरी' (The India Story)

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की यह सोशल-थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा (Courtroom Drama) फिल्म है, जो देश के खेतों में हो रहे खतरनाक कीटनाशकों के इस्तेमाल और उससे इंसानी सेहत पर पड़ रहे बुरे असर की कहानी दिखाती है.

'पल्लीचट्टाम्बी' (Pallichattambi)

केरल के 1959 के बड़े संघर्ष पर आधारित यह एक्शन ड्रामा फिल्म बड़े पर्दे यानी थिएटर्स में आ रही है. फिल्म की कहानी एक बेफिक्र इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सुधार के लिए एक चर्च में भेजा जाता है और वहां उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

---Advertisement---

'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe)

मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक बार फिर रोमांटिक अवतार में लौटने के लिए तैयार हैं. उनकी नई रोमांटिक वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, जिसमें वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी उनके साथ नजर आएंगी.

'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' (Stuart Fails To Save The Universe)

'द बिग बैंग थ्योरी' की दुनिया से जुड़ी यह साई-फाई कॉमेडी (Sci-Fi Comedy) फिल्म जियो हॉटस्टार पर आ रही है. इसमें कॉमिक बुक की दुकान चलाने वाले स्टुअर्ट से गलती से एक डिवाइस टूट जाता है, जिसके बाद पूरी दुनिया में अजीब तरह की मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं.

---Advertisement---

'इश्कनामा' (Ishqnama)

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और जय रंधावा स्टारर यह नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह एक बेहद भावुक रोमांटिक फिल्म है, जो भारत और पाकिस्तान में रहने वाले दो प्रेमियों के सच्चे प्यार और उनकी जिंदगी के संघर्ष को बड़े पर्दे पर पेश करती है.

First published on: Jul 23, 2026 05:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola