---विज्ञापन---
‘जय जीसस, श्री अल्लाह…’ मां मुस्लिम- हिंदू हैं पापा, जानें किस धर्म को मानते हैं ईशान खट्टर
Ishaan Khatter Breaks Silence on Religion: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर एक बार फिर से चर्चा के बाजार में छा गए हैं. इस बार 'होमबाउंड' एक्टर ईशान खट्टर अपनी किसी फिल्म और वेब सीरीज की वजह से बल्कि अपनी हाजिरजवाबी की वजह से खबरों की हेडलाइन बने हुए हैं. दरअसल, ईशान खट्टर नें हाल ही में अपने धर्म को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया हैं, जिसको को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है. अपने धर्म को लेकर बात करते हुए ईशान ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बारे में सभी बात कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ईशान खट्टर ने क्या कुछ कहा है.
'आस्क मी एनीथिंग' सेशन
हाल ही में ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन रखा. इस दौरान ईशान ने एक फैन के सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. दरअसल, उस फैन ने ईशान के धर्म को लेकर सवाल किया था, जिस पर एक्टर का जवाब खूब वायरल हो रहा है.
मैं थोड़ा कन्फ्यूज...
दरअसल, एक फैन ने ईशान से उनके धर्म पर सवाल पूछते हुए फैन ने लिखा, 'आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं.' इस सवाल पर अक्सर एक्टर्स किसी तरह का सीधा जवाब दे देते हैं. लेकिन इस सवाल के जवाब में ईशान ने जो कहा उसने सभी को हैरान कर दिया है.
होली स्पिरिट दी फतेह...
इस धर्म वाले सवाल के जवाब में ईशान ने लिखा, 'जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह.' बस फिर क्या था, ईशान का इस जवाब पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई और देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया.
लोगों को खूब पसंद आया जवाब
ईशान का ये जवाब और अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. लेकिन ये बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद ईशान ने लिखा, 'नेचर, दयालुता, इंसानियत और सृजन' और अपने फैंस को एक गंभीर और खूबसूरत संदेश दिया. ईशान ने इस कैप्शन के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो पहाड़ और आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं.
मां मुस्लिम- हिंदू हैं पापा
बता दें कि ईशान की मां नीलिमा अजीम मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पिता राजेश खट्टर पंजाबी हिंदू हैं. ईशान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. दोनों भाइयों का प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.