Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

धर्मेंद्र ने आखिरी मुलाकात में हेमा मालिनी से कही थी ये खास बात, सनी-बॉबी संग रिश्ते पर लिया था ये वादा!

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में रही है. धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने उनकी आखिरी बातचीत और परिवार से जुड़ी एक खास इच्छा का खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की है.

क्या थी धर्मेंद्र से हेमा मालिनी की आखिरी बातचीत?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा परिवार को सबसे ऊपर रखने की बात करते थे. उन्होंने कहा कि आखिरी बातचीत के दौरान धर्मेंद्र ने उनसे कहा था, 'परिवार के साथ रहो, हमेशा साथ रहो. चाहे काम कितना भी हो, लेकिन सबसे पहली प्राथमिकता परिवार को ही देना चाहिए.' हेमा ने बताया कि यही बात आज भी उनके दिल के बेहद करीब है.

---Advertisement---

क्या सच में धर्मेंद्र के निधर के बाद आई दूरियां?

धर्मेंद्र के निधन के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हेमा मालिनी और सनी देओल-बॉबी देओल के बीच रिश्तों में दूरी आ गई है. इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए अलग से प्रार्थना सभा आयोजित की थी. हालांकि, अब उन्होंने साफ कर दिया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी.

कैसा है हेमा मालिनी सनी-बॉबी के बीच रिश्ता?

हेमा मालिनी ने कहा कि सनी और बॉबी दोनों बेहद अच्छे इंसान हैं और उनके बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है. उन्होंने कहा, 'सनी और बॉबी दोनों कमाल के लड़के हैं. हम सभी हमेशा साथ हैं. हम अपने रिश्तों का दिखावा नहीं करते, लेकिन हमारे बीच बहुत अच्छा जुड़ाव है. हम एक खुशहाल परिवार हैं.'

---Advertisement---

हेमा का अपने फिल्मी करियर को लेकर खुलासा

इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया. लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि अपने दौर में वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था. उनके मुताबिक, उन्हें उस समय बहुत बड़ी रकम नहीं मिलती थी और यह सिर्फ लोगों की धारणा बन गई थी.

एक बार फिर चर्चा में स्टार परिवार

बता दें कि हेमा मालिनी ने अपने शानदार करियर में 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'जॉनी मेरा नाम' और 'सत्ते पे सत्ता' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. आज भी उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है. वहीं, धर्मेंद्र की परिवार को साथ रखने वाली सीख और हेमा का यह खुलासा एक बार फिर इस स्टार परिवार को चर्चा में ले आया है.

---Advertisement---
First published on: Jul 08, 2026 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola