Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

लीक हो गई ‘Dhurandhar 2’ की ओटीटी रिलीज डेट! कोर्ट केस से मिला फैंस को हिंट

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' की सफलता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. जहां एक तरफ फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी है, वहीं दूसरी तरफ इसके क्लाइमेक्स गाने को लेकर कानूनी जंग छिड़ गई है. दरअसल, फिल्म में 1989 की मशहूर फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'तिरछी टोपी वाले' के रीमिक्स वर्जन 'रंग दे लाल' का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर 'त्रिदेव' के निर्माता राजीव राय ने आपत्ति जताई है. इसी केस की सुनवाई के दौरान फिल्म के ओटीटी प्रीमियर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. मेकर्स ने अदालत में फिल्म की स्ट्रीमिंग टाइमलाइन का जिक्र किया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.

मई के बीच में हो सकती है रिलीज

सुनवाई के दौरान फिल्म के प्रोडक्शन हाउस B62 Films ने कोर्ट को जानकारी दी कि फिल्म के मिड-मई (मई के मध्य) तक ओटीटी पर रिलीज होने की पूरी संभावना है. यह खबर उन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो घर बैठे फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं.

---Advertisement---

8 हफ्तों का 'विंडो' फॉर्मूला

आमतौर पर बड़े बजट की फिल्में थिएटर रिलीज के 8 से 10 हफ्ते बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आती हैं. 'धुरंधर 2' अपने रिलीज के 8 हफ्ते 14 मई को पूरे कर लेगी. ऐसे में 15 या 16 मई के आसपास फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू हो सकती है. हालांकि फैंस को अभी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करना होगा.

'तिरछी टोपी वाले' गाने पर कानूनी पेंच

फिल्म के क्लाइमेक्स में इस्तेमाल किए गए गाने 'रंग दे लाल' को लेकर विवाद गहरा गया है. राजीव राय का आरोप है कि उनकी फिल्म 'त्रिदेव' के आइकॉनिक ट्रैक का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया. हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थता की कोशिश की थी, लेकिन मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है.

---Advertisement---

इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म

'धुरंधर' का पहला पार्ट (दिसंबर 2025) नेटफ्लिक्स पर आया था, लेकिन 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा है कि यह जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' प्रदर्शन

फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का खिताब अपने नाम किया है. 7 हफ्तों बाद भी जिस तरह की ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि ओटीटी पर भी यह फिल्म नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी.

---Advertisement---
First published on: May 07, 2026 04:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola