Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

चुपचाप इंडस्ट्री छोड़ गई गोविंदा की ऑनस्क्रीन ‘साली साहिबा’, अब करती हैं ये काम

---विज्ञापन---

Bollywood Actress Quit Film Industry: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर्स की सफल कहानियों से ज्यादा असफल एक्टर्स की कहानियां मौजूद हैं, जिन्होंने मेहनत भी की और किस्मत ने कुछ हद तक साथ भी दिया. लेकिन इसके बाद भी कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री में अपनी कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ पाए. ऐसी ही एक एक्ट्रेस की कहानी आज आपको बताने वाले हैं, जिसने सलमान खान से लेकर करिश्मा कपूर और गोविंदा तक के साथ हिट फिल्मों में काम किया. इसके बाद उसे चुपचाप ये इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी है. चलिए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं.

फिल्मी दुनिया को छोड़...

हम जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि कंचन हैं, जिन्होंने सलमान खान, करिश्मा कपूर, गोविंदा, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे को शेयर किया. इसके बाद भी कंचन ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया और अब एक एक्टिंग टीचर का काम कर रही हैं.

---Advertisement---

मॉडलिंग करियर

कंचन का जन्म 17 अप्रैल 1970 को हुआ था. कंचन ने 1980 के दशक के आखिर में अपने कॉलेज के दौरान मॉडलिंग शुरू की. इसी बीच अपनी आने वाली फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे फिल्ममेकर सावन कुमार टाक की नजर एक मॉडलिंग ऐड की तस्वीर पर पड़ी.

सलमान खान के साथ डेब्यू

इसके साल 1991 में आई फिल्म 'सनम बेवफा' से कंचन ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा. इसमें उन्होंने सलमान की हीरोइन रुखसार खान की करीबी दोस्त की भूमिका निभाई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. अपनी पहली फिल्म से कंचन फेमस हो गई. हालांकि, उन्हें चलकर सपोर्टिंग रोल से आगे बढ़ने में काफी मेहनत करनी पड़ी. लेकिन वो ना चाहते हुए भी एक तरह के रोल टाइपकास्ट हो गई थीं.

---Advertisement---

साउथ सिनेमा में आजमाया हाथ

इसी बीच कंचन ने साउथ सिनेमा में कदम रखा; उन्होंने 1993 में मलयालम फिल्म 'गंधर्वम' में मोहनलाल के साथ काम किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके अलावा लोगों को फिल्म में उनका भी पसंद आया. इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में भी काम किया. लेकिन, बॉलीवुड फिल्मों में उनके लिए सिर्फ एक तरह का रोल था, जिससे तंग आकर उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली.  

First published on: Jul 26, 2026 10:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola