Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सोचा था कि बड़ा बेटा…’ बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन के बॉलीवुड में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, ये बड़ी बात

---विज्ञापन---

Bobby Deol Breaks Silence on Son Aryaman Bollywood Debut: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बंदर' के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. फैंस उनकी इस फिल्म का बड़ी ही बेबस्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बॉबी देओल ने अपने बेटों की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके बड़े बेटे को फिल्मों या एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं है. चलिए जानते हैं कि बॉबी ने इस मामले में और क्या कुछ कहा.

देओल परिवार की नई जनरेशन

दरअसल, हाल ही में बॉबी देओल 'आप की अदालत' शो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दोनों बेटों को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए. इसी साल उन्होंने कहा कि देओल परिवार की नई जनरेशन को फिल्मी वर्ल्ड काफी एट्रेक्टिव लगता है.

---Advertisement---

फिल्मों में कब एंट्री लेंगे आर्यमन

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके बड़े बेटे आर्यमन फिल्मों में कब एंट्री लेंगे. इसके जवाब में बॉबी देओल ने कहा कि उनके दोनों बेटे आर्यमन और धर्म देओल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए एक्साइटेड हैं.

मेरे दोनों बेटे...

इसके साथ ही बॉबी देओल ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद की थी कि फाइनेंस की पढ़ाई करने वाला उनका बड़ा बेटा अमेरिका में बस जाएगा और एक अलग करियर अपनाएगा. बॉबी ने कहा, 'मेरे दोनों बेटे हीरो बनना चाहते हैं. मैं क्या कर सकता हूं?

---Advertisement---

मैंने अपने बड़े बेटे...

बॉबी ने आगे कहा, 'यह इंडस्ट्री ऐसी है कि चाहे आप डॉक्टर हों, इंजीनियर हों या किसी और पेशे से जुड़े हों, कहीं न कहीं आपके दिल में यह ख्याल आता है कि शायद आप भी एक्टर बन सकते हैं. मैंने अपने बड़े बेटे को फाइनेंस की पढ़ाई करवाई. वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी गया और ऑनर्स के साथ पास हुआ.'

मैंने सोचा था...

बॉबी ने आगे कहा, 'वह पढ़ाई में बहुत अच्छा था. मैंने सोचा था कि शायद वह कुछ और करेगा, अमेरिका में बस जाएगा, वहां अपना करियर बनाएगा और हम उससे मिलने जाते रहेंगे… लेकिन वह एक्टर बनना चाहता था. आर्यमन अभी एक्टिंग सीख रहा है. वह एक्टिंग में हाथ आजमा रहा है और खुद पर काम कर रहा है.'

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 05:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola