---विज्ञापन---
‘अब बॉलीवुड में काम नहीं मिलेगा’, NEET प्रोटेस्ट को लेकर यूजर ने दी धमकी, ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
देश भर में चल रहे नीट (NEET) परीक्षा विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच अब 'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान भी इसका हिस्सा बन गई हैं. मुंबई में हुए प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद इस एक्ट्रेस को न सिर्फ पुलिस की धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी, बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें धमकी दी कि इस प्रदर्शन में जाने की वजह से अब उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिलेगा. इस पर एक्ट्रेस ने ऐसा करारा जवाब दिया कि यूजर की बोलती बंद हो गई.
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पकड़ा
फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) फेम एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) 22 जुलाई को मुंबई में चल रहे नीट (NEET) परीक्षा विवाद के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. आयशा का आरोप है कि वे वहां केवल चुपचाप खड़ी थीं, लेकिन इसके बावजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ खींचतान की और उन्हें जबरदस्ती वैन में बैठाकर हिरासत में ले लिया.
अलग-अलग थाने ले गई पुलिस
घटना के बाद आयशा ने एक वीडियो शेयर करके पूरी बात बताई. उन्होंने कहा कि 4-5 महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन पकड़ा और जब उन्होंने अपनी गलती पूछी तो पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्हें और उनके साथियों को दादर से दूर वर्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया था.
यूजर ने दी करियर की धमकी
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आयशा को मैसेज करके धमकी दी कि CJP के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के कारण अब उन्हें बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में कोई काम नहीं देगा.
आयशा का करारा जवाब
ट्रोल के इस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आयशा खान ने करारा जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि वे अपने आत्म-सम्मान और हिम्मत को खोने के बजाय अपना फिल्मी करियर गंवाना ज्यादा पसंद करेंगी. उन्होंने लिखा कि किसी और को डराने की कोशिश करें, शुक्रिया और बाय-बाय.
देशभर में फैला नीट का मुद्दा
बता दें कि नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुका है. छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार ने इस पूरे मामले की तेजी से जांच कराने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आश्वासन दिया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.