Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अंशुला की शादी का वो पल जिसने कर दिया सबको इमोशनल, जब दिखी इस खास शख्स की झलक

---विज्ञापन---

Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक तस्वीर ने लोगों को सबसे ज्यादा भावुक कर दिया.

7 जन्मों के साथी हुए रोहन-अंशुला

अंशुला ने अपनी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. पीच कलर के खूबसूरत लहंगे में वह बेहद प्यारी लग रही हैं, जबकि रोहन ठक्कर आइवरी शेरवानी में नजर आए. तस्वीरों के साथ अंशुला ने रोहन के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, 'इतने सारे लोगों, जगहों और वक्त के बीच आखिरकार तुम ही थे... तुम ही मेरा सेफ ठिकाना हो और हमेशा रहोगे.'

---Advertisement---

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

हालांकि शादी की हर तस्वीर खास थी, लेकिन एक फोटो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस तस्वीर में अंशुला और रोहन शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे अंशुला की दिवंगत मां मोना शौरी की तस्वीर रखी हुई दिखाई दे रही है. मां की मौजूदगी को इस खास अंदाज में महसूस कराने वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है.

यूजर्स दे रहे शुभकामनाएं

कई यूजर्स ने कहा कि भले ही मोना शौरी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन बेटी की जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर उनकी याद हर पल मौजूद रही. शादी से जुड़े वीडियो और फोटो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जा रहे हैं.

---Advertisement---

पूरा कपूर खानदान दिखा साथ

एक वीडियो में अंशुला और रोहन शादी का रजिस्ट्रेशन करते हुए आधिकारिक दस्तावेजों पर साइन कर रहे हैं. इस दौरान अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर उनके साथ खड़े नजर आते हैं. वहीं दूसरे वीडियो में यह जोड़ा पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेता दिखाई देता है.

भाई अर्जुन, तो बहन जाह्नवी हर पल दिखे साथ

इस शादी में कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए. बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनिल कपूर और सोनम कपूर समेत कई करीबी रिश्तेदार इस खुशी का हिस्सा बने. शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने मीडिया और पैपराजी से भी अनुरोध किया था कि वे वेन्यू के बाहर ज्यादा भीड़ न लगाएं, ताकि परिवार इस खास पल को शांति से एंजॉय कर सके.

---Advertisement---

फैंस को रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार

अब फैंस को अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार हैं. 7 जुलाई को होने वाले इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

First published on: Jul 07, 2026 02:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola