Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

चूड़ा सेरेमनी में बड़े भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोई अंशुला कपूर, Orry पर गिराए कलीरे

---विज्ञापन---

Anshula Kapoor Cries Hugging Brother Arjun Kapoor: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. रोहन ठक्कर के साथ अंशुला कपूर 6 जुलाई को मुंबई में शादी करेंगी. उनकी शादी से पहले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. हाल ही में अंशुला कपूर ने अपने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करके अपनी सौतेली बहनों पर प्यार लुटाया था. अब अंशुला ने अपने चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर के गले लग कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं.

भाई अर्जुन कपूर के गले लग रो पड़ी अंशुला कपूर

अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर चूड़ा सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की है. जिसमें से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर के गले लग कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर से सोशल मीडिया पर सभी को इमेशनल कर दिया है.

---Advertisement---

सब कुछ सच लगने...

अपने चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने एक बहुत ही इमोशनल कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'चूड़ा. कलीरे. आशीर्वाद. (लाल दिल वाला इमोजी) वो पल जब सब कुछ सच लगने लगा.'

फैमिली फोटो...

अंशुला कपूर ने चूड़ा सेरेमनी की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसकी पहली तस्वीर में वो अपने पापा बोनी, भाई अर्जुन और सौतेली बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में सभी लोग हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.

---Advertisement---

कलीरे रस्म के दौरान...

वहीं, बाकी तस्वीरों में अंशुला ने खुशी, चचेरी बहन शनाया कपूर, ओरी और बाकी कुंवारे लोगों पर अपना कलीरे गिरा रही हैं. कलीरे रस्म के दौरान शनाया, खुशी और ओरी को खूब हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. अंशुला कपूर ने अपने मेहंदी के रस्म की तस्वीरें शेयर करते हुए बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पर खूब प्यार लुटाया और उनका शुक्रिया भी अदा किया.

First published on: Jul 06, 2026 12:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola