Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Cast Fees: ‘अल्फा’ में किस स्टार ने वसूली सबसे ज्यादा फीस? आलिया भट्ट, बॉबी देओल या शरवरी जानें किसे मिली कितनी रकम

---विज्ञापन---

Alpha Star Cast Fees: यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि पहली बार YRF Spy Universe की किसी फिल्म में दो महिला सुपर-एजेंट्स कहानी की कमान संभालती नजर आएंगी. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. जबकि बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार 'अल्फा'

रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि मेकर्स या कलाकारों की ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है.

---Advertisement---

स्टार्स ने वसूली कितनी फीस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सुपर-एजेंट 'सीता' का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट इस फिल्म की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

दो सुपर एजेंट्स से सजी फिल्म

वहीं, फिल्म में दूसरी सुपर-एजेंट की भूमिका निभा रहीं शरवरी को कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये फीस मिली है. यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

---Advertisement---

बॉबी देओल ने ली कितनी फीस?

फिल्म के विलेन बने बॉबी देओल ने भी अपनी दमदार मौजूदगी के लिए कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये फीस ली है. वहीं, अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर को भी उनके किरदार के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये मिलने की खबर है.

ऋतिक रोशन का कैमियो

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में ऋतिक रोशन भी एक खास कैमियो करते नजर आएंगे. वह अपने पॉपुलर किरदार 'मेजर कबीर' के रूप में दिखाई देंगे, लेकिन उनकी फीस को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

---Advertisement---

100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म

बताया जा रहा है कि 'अल्फा' का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है. फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है और इसे YRF Spy Universe की सातवीं फिल्म माना जा रहा है. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि 'अल्फा' की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रही.

आलिया के लिए क्यों चैलेंजिंग था किरदार?

उन्होंने बताया कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और चैलेंजिंग स्टंट्स ने उन्हें एक कलाकार के तौर पर काफी कुछ नया सीखने का मौका दिया. साथ ही उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि इतनी बड़ी एक्शन फिल्म में दो महिला किरदार कहानी के सेंट्रल में हैं.

---Advertisement---

फैंस को फिल्म का इंतजार

बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े सितारों और दमदार एक्शन से सजी 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है.

First published on: Jun 30, 2026 02:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola