---विज्ञापन---
Cannes Film Festival 2026: कान्स में आलिया भट्ट की बेइज्जती! रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस को पैपराजी से नहीं मिला भाव, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
Alia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन कान्स 2026 के रेड कार्पेट से उनके पहले लुक ने सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं. पिंक-पीच कलर के गाउन में सजी आलिया काफी आत्मविश्वास में नजर आईं, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे कुछ वीडियोज ने ट्रोलर्स को मौका दे दिया है. नेटिजंस का दावा है कि इंटरनेशनल मीडिया और पैपराजी आलिया को वह अटेंशन नहीं दे रहे थे, जिसकी वे हकदार हैं. कई वीडियोज में उन्हें नजरअंदाज किए जाने की बात कही जा रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'बेइज्जती' जैसे शब्दों के साथ एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है.
पिंक-पीच गाउन में जलवा
आलिया ने अपने रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए एक शानदार पिंक-पीच शेड का गाउन चुना. उनके इस आउटफिट के साथ सटल पिंक मेकअप ने उनके लुक को काफी क्लासी और फ्रेश टच दिया. आलिया खुद भी इस दौरान काफी खुश और एक्साइटेड नजर आईं.
नेकपीस ने खींचा ध्यान
आलिया के इस लुक की सबसे बड़ी हाईलाइट उनका यूनिक नेकपीस रहा. फैशन क्रिटिक्स का मानना है कि इस नेकपीस ने उनके पूरे आउटफिट के लेवल को ऊपर उठा दिया. सोशल मीडिया पर भी इस ज्वेलरी पीस की काफी चर्चा हो रही है.
इंटरनेशनल मीडिया का 'कोल्ड रिस्पॉन्स'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ फुटेज में देखा जा सकता है कि जब आलिया पोज दे रही थीं, तब विदेशी फोटोग्राफर्स अन्य हॉलीवुड सितारों की ओर ज्यादा केंद्रित थे. इसी को आधार बनाकर दावा किया जा रहा है कि आलिया को वहां वह 'भाव' नहीं मिला जिसकी उम्मीद भारतीय फैंस कर रहे थे.
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
'इग्नोर' किए जाने वाले वीडियो सामने आने के बाद ट्रोलर्स ने आलिया पर निशाना साधा है. कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस जबरदस्ती 'सेंटर ऑफ अटेंशन' बनने की कोशिश कर रही थीं, जबकि विदेशी मीडिया उन्हें पहचान तक नहीं पा रहा था.
फैंस ने किया बचाव
जहां एक तरफ ट्रोलिंग हो रही है, वहीं आलिया के वफादार फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं. फैंस का कहना है कि कान्स जैसे बड़े इवेंट में कई सितारे एक साथ होते हैं और आलिया ने पूरी गरिमा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया है.