---विज्ञापन---
Bhooth Bangla OTT Release: OTT पर आ रही है Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?
Bhoot Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. बड़े पर्दे पर शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद फैंस इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है.
क्यों है ये फिल्म खास?
इस फिल्म की सबसे खास बात अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी है. दोनों करीब 16 साल बाद साथ आए हैं. इससे पहले ये जोड़ी 'हेरा फेरी' , 'भूल भुलैया' और 'गरम मसाला' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है. ऐसे में 'भूत बंगला' को लेकर शुरुआत से ही काफी बज बना हुआ था.
फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ चौंकाएगी भी
फिल्म की कहानी अर्जुन आचार्य नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अचानक एक रहस्यमयी हवेली विरासत में मिलती है. शुरुआत में सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन जैसे ही उस हवेली में शादी का जश्न शुरू होता है, अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं. धीरे-धीरे माहौल डर, सस्पेंस और कॉमेडी से भर जाता है. फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ चौंकाने का भी काम करते हैं.
अक्षय कुमार ने कॉमिक अंदाज से जीता दिल
अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है. उनके साथ परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी भी फिल्म में जबरदस्त मनोरंजन का तड़का लगाती नजर आती है. वहीं तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, असरानी, राजेश शर्मा, जाकिर हुसैन, भावना पानी और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों से फिल्म को मजबूत बनाया है.
कब फिल्म होगी रिलीज?
आपको बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भूत बंगला' 12 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यानी जो दर्शक थिएटर में ये फिल्म मिस कर गए थे, वो अब घर बैठे इस हॉरर और कॉमेडी के मजेदार कॉम्बो का आनंद ले सकेंगे.
फिल्म में दिखेगा जबरदस्त कॉम्बो
बहरहाल, 'भूत बंगला' भारतीय लोककथाओं, पौराणिक मान्यताओं और सुपरनेचुरल फैंटेसी का दिलचस्प कॉम्बो है. यही वजह है, कि ये फिल्म सिर्फ हॉरर-कॉमेडी लवर्स ही नहीं बल्कि फैमिली ऑडियंस को भी खूब पसंद आई. अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर के बाद ओटीटी पर 'भूत बंगला' कितना बड़ा धमाका करती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.