---विज्ञापन---

‘कानून व्यवस्था…’ आखिर किस बात पर खौला एक्टर अरबाज खान का खून? बोले– ‘उसे तुरंत…’

Actor Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इस समय अपने एक बयान की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां एक 4 साल की बच्ची का पहले यौन शोषण किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. इस खबर ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है. इसी मामले पर अब एक्टर अरबाज खान का रिएक्शन सामने आया है.

सख्त सजा देने की मांग

  महाराष्ट्र के पुणे में चार साल की बच्ची के साथ जिस तरह की हैवानियत की गई है, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. हाल ही में इस मामले पर रिएक्ट करते हुए एक्टर अरबाज खान ने इसकी कड़ी निंदा की और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है.

---Advertisement---

कानून व्यवस्था को...

  एएनआई से बात करते हुए अरबाज ने कहा, 'भारत की कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए. आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए... अगर लोग ऐसे काम करते हैं, तो उन्हें सजा मिलेगी और कानून उन्हें बख्शेगा नहीं.'

मृत्युदंड की मांग...

अरबाज खान के अलावा, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने तो इस मामले के दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है. उन्होंने कहा, 'इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए.

---Advertisement---

क्या हैं पूरा मामला?

  पुणे जिले के एक गांव में वहीं के रहने वाले एक 65 साल बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर एक 4 साल बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या कर दी इस मामले की जांच पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल कर रहे हैं.

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...

संदीप सिंह गिल के अनुसार, आरोपी पर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं; उसके खिलाफ पहले से ही दो ऐसे ही मामले दर्ज हैं. घटना की जानकारी मिलते ही उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है.

First published on: May 09, 2026 08:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.