Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरी स्प्रैट नहीं हैं हिंदू? Love Jihad के आरोप पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बेटी और बहनों की शादी हिंदुओं से हुई

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर देश भर में मचा बवाल अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां इस सुपरस्टार के खिलाफ एक बड़ा धार्मिक फतवा जारी कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ उनके पुतले फूंकते हुए उन पर एक लव जिहाद के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. चारों तरफ से मिल रही तीखी आलोचनाओं और भारी ट्रोलिंग के बीच आखिरकार आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. अपने परिवार के अंतर्धार्मिक रिश्तों का हवाला देते हुए एक्टर ने विरोधियों को जो करारा जवाब दिया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है.

आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की तीसरी शादी के खिलाफ एक बड़ा धार्मिक फतवा जारी कर दिया गया है. मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने एएनआई (ANI) से बातचीत में इस्लामिक कानून का हवाला देते हुए इस शादी को पूरी तरह से नाजायज और हराम करार दिया है. मौलाना का कहना है कि जब तक कोई गैर-मुस्लिम महिला इस्लाम नहीं अपना लेती, तब तक किसी मुस्लिम पुरुष का उससे निकाह करना इस्लामिक नियमों के मुताबिक गुनाह माना जाता है.

---Advertisement---

जमकर विरोध और पुतला जलाया

इस शादी को लेकर आमिर खान को हिंदू और मुसलमान दोनों ही समुदायों की तरफ से भारी विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. बिहार के फारबिसगंज में बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान पर 'लव जिहाद' (Love Jihad) का बड़ा आरोप लगाते हुए सड़क पर उनका पुतला फूंका. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आमिर खान अपनी शादियों के जरिए जानबूझकर एक विशेष समाज को निशाना बनाने का काम कर रहे हैं.

आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

इन तमाम गंभीर आरोपों और विरोध प्रदर्शनों पर डेक्कन क्रॉनिकल (Deccan Chronicle) की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है. आमिर ने कहा कि उनका परिवार बेहद मिलनसार है और सबको साथ लेकर चलता है. उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी दोनों सगी बहनों की शादी भी हिंदू परिवारों में हुई है और उनकी बेटी ने भी एक हिंदू लड़के को अपना हमसफर चुना है.

---Advertisement---

गौरी स्प्रैट नहीं हैं हिन्दू

आमिर खान ने अपनी नई पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के धर्म को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी स्थिति साफ की है. आमिर ने खुलासा किया कि गौरी हिंदू नहीं हैं, बल्कि वे एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने आगे बताया कि उनके कजिन मंसूर ने भी एक ईसाई महिला से शादी की है. आमिर के मुताबिक, उनकी पत्नियों गौरी, रीना और किरण में से किसी ने भी शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला क्योंकि यह एक सिविल मैरिज (Civil Marriage) थी.

स्काईविला की सच्चाई आई सामने

तीसरी शादी के विवाद के अलावा आमिर खान ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर भी खुलकर सफाई दी, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वे मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल, बांद्रा वेस्ट में अपनी कई पीढ़ियों के रहने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से एक आलीशान 'स्काईविला' (Skyvilla) बनवा रहे हैं. आमिर ने कहा कि मुंबई के अन्य हिस्सों की तरह केवल उनके अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स का रीडेवलपमेंट हो रहा है, जो उनकी हाउसिंग सोसाइटी के सभी 24 सदस्यों का एक सामूहिक फैसला है.

---Advertisement---
First published on: Jul 15, 2026 10:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola