---विज्ञापन---

7 साल से खाली बैठा है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, कभी सुपरहिट फिल्मों से सजा था करियर

बॉलीवुड में 'नंबर 1' सीरीज की फिल्मों से राज करने वाले गोविंदा एक ऐसे सुपरस्टार रहे हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं. अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेमिसाल डांस स्टाइल के दम पर उन्होंने खान त्रिमूर्ति के दौर में भी अपना अलग मुकाम बनाया. हालांकि, पिछले सात सालों से उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है और उनका करियर एक ठहराव पर आ गया है. कभी हर निर्माता की पहली पसंद रहे गोविंदा का यह दौर उनके फैंस के लिए काफी मायूस करने वाला है.

बॉक्स ऑफिस के 'असली राजा' और ब्लॉकबस्टर फिल्में- एक दौर था जब गोविंदा साल में 10-12 फिल्में देते थे और लगभग सभी सफल रहती थीं. 'कुली नंबर 1', 'राजा बाबू', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल' और 'दूल्हे राजा' जैसी फिल्मों ने उन्हें मास ऑडियंस का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था.i डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी ने बॉलीवुड को कॉमेडी का एक नया व्याकरण सिखाया, जिसे आज भी 'धुरंधर' माना जाता है.

बेमिसाल डांस और कॉमिक टाइमिंग- गोविंदा को बॉलीवुड का सबसे 'एंटरटेनिंग' एक्टर माना जाता है. उनके डांस करने का अंदाज इतना सहज था कि बड़े-बड़े कोरियोग्राफर भी उनकी तारीफ करते थे. बिना किसी सिक्स-पैक एब्स के, सिर्फ अपनी मुस्कुराहट और चेहरे के हाव-भाव से उन्होंने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया. कॉमेडी में उनके और कादर खान के बीच की जुगलबंदी भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास का हिस्सा है.

राजनीति और बदलता वक्त- करियर के चरम पर गोविंदा ने राजनीति में कदम रखा और सांसद बने. जानकारों का मानना है कि राजनीति में जाने के कारण उनका ध्यान फिल्मों से हट गया. जब तक उन्होंने वापसी की कोशिश की, तब तक बॉलीवुड का मिजाज बदल चुका था. नए दौर के निर्देशकों और बदलती कहानियों के साथ गोविंदा खुद को तालमेल बिठाने में थोड़े असहज नजर आए.

आखिरी फिल्म और फ्लॉप का सिलसिला- गोविंदा को आखिरी बार मुख्य भूमिका में साल 2019 की फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही. इससे पहले 'आ गया हीरो' और 'किल दिल' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने हाथ आजमाया, लेकिन दर्शकों ने उन्हें वह पुराना प्यार नहीं दिया. पिछले 6-7 सालों से वे किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, जो एक सुपरस्टार के लिए लंबा समय है.

विवाद और वापसी की उम्मीद- हाल के वर्षों में गोविंदा अपने बयानों, पुरानी कड़वाहटों और पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं. उनके प्रशंसक आज भी उन्हें एक दमदार 'कमबैक' फिल्म में देखना चाहते हैं. अब देखना होगा कि क्या गोविंदा वापसी कर पाते हैं या नहीं.

First published on: Mar 07, 2026 04:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.