---विज्ञापन---
तस्वीरों में देखें Bigg Boss 19 का घर, जानें क्या-क्या है खास?
Bigg Boss 19 House Photos:Bigg Boss 19 House Photos: जियोहॉस्टार और कलर्स टीवी के आने वाले पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के फैंस के लिए खुशखबरी है। शो के मेकर्स ने ग्रैंड प्रीमियर के पहले फैंस के साथ ‘बिग बॉस 19’ के आलीशान घर की तस्वीरें शेयर की हैं। मेकर्स ने जियोहॉस्टार के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें ‘बिग बॉस 19’ के घर की झलक देखने को मिल रही है, जिसमें काफी कुछ खास दिखाई दिया। चलिए तस्वीरों में देखते हैं कि ‘बिग बॉस 19’ का घर कैसा है?
‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने वीडियो शेयर कर 19वें सीजन का घर दिखाया है। हमेशा विवादों में रहने वाला बीबी हाउस का किचन इस बार काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा लिविंग रूम, डाइनिंग हॉल, जिम, और असेंबली रूम सभी को दिखाया गया है।
बिग बॉस 19 के घर में एक नया सीक्रेट रूम जुड़ गया है। दरअसल, इस बार घर में 8-10 सीक्रेट दरवाजे भी हैं। इन दरवाजों के उद्देश्य का पता शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
बिग बॉस 19 के घर टूर में अगर किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, तो वो घर का कन्फेशन रूम है। कन्फेशन रूम का डिजाइन लाइट और डार्क थीम का मिक्सअप लग रहा है। यहां कंटेस्टेंट पर बाज की नजर रहने वाली है।
बिग बॉस 19 का गार्डन एरिया इस बार पहले के मुकाबले काफी बड़ा और शानदार है। वहीं घर के लिविंग रूम में कंटेस्टेंट के आराम की सारी व्यवस्था की गई है। घर को देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।
इसके अलावा बिग बॉस के 19वें सीजन का बेडरूम और बाथरूम काफी लग्जरी दिखाई दे रहा है। अब शो के शुरू होने में बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। 24 अगस्त को शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा।
इसके अलावा बिग बॉस 19 के घर में एक सीक्रेट रूम होगा, जहां कंटेस्टेंट अपने साथी घरवालों की बातें देख और सुन सकेंगे। बता दें कि अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है।
बिग बॉस 19 के मेकर्स ने घर की झलक शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि इंतजार खत्म हो गया, बिग बॉस हाउस तैयार है, अब देखना क्या खूब चलेगी यहां घरवालों की सरकार है?