Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

फिल्मों से तौबा कर बिजनेस वूमन बनीं ये खूबसूरत एक्ट्रेस, गोविंदा-सुनील शेट्टी के साथ दे चुकी हैं हिट फिल्में

Beautiful Actress Trun Become a Businesswoman: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और सुनील शेट्टी के साथ हिट फिल्में देने वाली ये एक्ट्रेस फिल्मों से तौबा कर बिजनेस वूमन बन गई है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Apr 30, 2026 16:34
Share :

Beautiful Actress Trun Become a Businesswoman: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जितनी ज्यादा ग्लैमरस और चमकदार है, उतनी ही ज्यादा अनकंफरटेबल और अनप्रिडिक्टेबल भी है. हर दौर में कई नए एक्टर फिल्में आते हैं, जिनमें कुछ सुपरस्टार बनते हैं, तो कुछ का सफर चंद फिल्मों के बाद खत्म होता है. ऐसा ही कुछ 90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस ऋतू शिवपुरी के साथ भी हुआ था, जिन्होंने साल 1993 में आई गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ‘आंखें’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी. लेकिन अब इस एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली है और आज एक सफल बिजनेसवुमेन हैं.

ऋतू शिवपुरी ने 2006 में बिजनेसमैन हरी वेंकट से शादी की और अपनी लाइफ की एक नई शुरुआत की. शादी के बाद से ही उन्होंने फिल्मों से पूरी तरह से दूरी बना ली. उनके दो बच्चे हैं बेटी समारा और बेटा रोहेल. एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ने के बाद ज्वेलरी डिजाइनिंग में हाथ आजमाया, और यहीं से उनकी किस्मत चमक गई, और आज वह एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमन है और करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 04:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.