Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार की ‘Bhooth Bangla’ में इस हसीना की एंट्री, जानें क्या होगा एक्ट्रेस का रोल?

अक्षय कुमार के लिए 2025 काफी बेहतर साबित हुआ था. इस साल उनकी फिल्म स्काई फोर्स, जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित हुई थी. वहीं, 2026 में भी अक्षय कुमार की तमाम फिल्में रिलीज होने वाली हैं. जिनमें से भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल, हैवान शामिल हैं और भागम भाग 2, हेरी फेरी 3 जैसी फिल्में भी लाइन में है.

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला दो बार पोस्टपोन हो चुकी है और अब यह मूवी सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और एकता कपूर इस मूवी की प्रोड्यूसर है. वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले इस मूवी में एक एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. तो चलिए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस और इनका क्या रोल रहने वाला है.

दरअसल,हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अक्षय कुमार की भूत बंगला में मिथिला पालकर भी नजर आएंगी. वो रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के सेट पर मिथिला और अक्षय कुमार की मुलाकात होती है. जहां पर फिल्म का प्रमोशन करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि मिथिला मूवी में उनकी बहन का रोल करते हुए दिखाई देंगी.

इस रियलिटी शो के एपिसोड में अक्षय ने मिथिला को ऑडियंस से मिलवाया. वह बताते हैं कि भूत बंगला में मिथिला भूत नहीं, बल्कि मेरी बहन का रोल निभाएंगी.

वहीं, एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ शो की तस्वीर शेयर की है. इस दौरान सेट पर अक्षय और मिथिला एक साथ खड़े हैं. इस दौरान मिथिला ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आईं. वहीं, अक्षय कुमार ऑल ब्लैक शर्ट पैंट में दिखे और ब्राउन जैकेट पहने हुए नजर आए.

शो के दौरान एक्ट्रेस ने कुछ बिहाइंड द सींस के मजेदार किस्से शेयर किए. एक्ट्रेस ने कहा, "मैं शो में भूत बंगला की शूटिंग के दौरान अक्षय से हारे हुए सारे पैसे वापस लेने और चुराने आई हूं. इसपर अक्षय ने मजाक में कहा, "बेहतर होगा कि तुम जीत जाओ और सेट पर हारे हुए सभी गेम मुझे चुका दो, नहीं तो इस बार हम लूडो नहीं जूडो खेलूंगी.

बता दें कि मिथिला पालकर सोशल मीडिया से पॉपुलर हुईं और वह अपनी वेब सीरीज लिटिल थिंग्स को लेकर जानी जाती हैं. इसके अलावा वह बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हाल ही में वह आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी 'हैप्पी पटेल' में नजर आईं थी, जो कि फ्लॉप रही थी.

First published on: Feb 20, 2026 12:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.