---विज्ञापन---

नामी डायरेक्टर से शादी, फिर तलाक… और उसके बाद ऐसा फैसला जिसने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी

एंटरटेनमेंट की दुनिया की एक ऐसी हसीना जिसनमे हमेशा अपनी जिंदगी में चैलेंज लिए, और ऐसे कदम उठाए, जिसे सोचने पर भी लोगों का दिल दहल जाए, उन्होंने समाज की बातों को नजरअंदाज कर अपने जीवन के वो कड़े फैसले लिए जिसे लेना हर किसी के बस की बात नहीं हैं.

ये पॉपुलर एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग रास्ता चुना, और हर बार अपनी शर्तों पर जिंदगी जीकर समाज की रूढ़ीवादी सोच को चैलेंज किया, और कोई और नहीं कल्कि कोचलिन हैं.

10 जनवरी 1984 को पुडुचेरी में जन्मीं कल्कि का बैकग्राउंड फ्रेंच रहा है. भारत में पली बढ़ीं कल्कि ने आगे की पढ़ाई लंदन से की, जहां थिएटर के जरिए उनका झुकाव एक्टिंग की ओर बढ़ा. भारत लौटने के बाद उन्होंने थिएटर में काम किया, और फिर 2009 में Dev.D से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म को डायरेक्ट किया था अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने.

फिल्म के सेट पर ही कल्कि और अनुराग के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और दोनों ने 2011 में शादी कर ली. हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला, और 2015 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक पर कल्कि ने खुलकर बात करते हुए कहा था, कि वो अपनी शादी में खुद को नजरअंदाज महसूस करती थीं.

तलाक के बाद कल्कि की जिंदगी में इजरायली म्यूजिशियन Guy Hershberg की एंट्री हुई. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, और 2020 में बिना शादी के अपनी बेटी सैफ्फो का स्वागत किया. ये फैसला काफी चर्चा में रहा, क्योंकि कल्कि ने बिना शादी मां बनकर सामाजिक परंपराओं को चैलेंज दिया.

बाद में 2024 में कपल ने शादी कर ली. आज कल्कि अपने परिवार के साथ गोवा में शांत जिंदगी बिता रही हैं, और फिल्मों में भी एक्टिव हैं. कल्कि सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक मजबूत सोच रखने वाली महिला भी हैं.

उन्होंने कई बार मेंटल हेल्थ, प्रेग्नेंसी और मदरहुड जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की है. उन्होंने अपनी किताब The Elephant in the Womb में मां बनने के एक्सपीरियंस को एक महिला के नजरिए से समझाने की कोशिश की है.

Zindagi Na Milegi Dobara फेम कल्कि कोचलिन की कहानी इस बात का उदाहरण है, कि जिंदगी में मुश्किल फैसले ही इंसान को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने हर मोड़ पर अपने दिल की सुनी, और यही बात उन्हें भीड़ से अलग बनाती है.

First published on: Apr 21, 2026 12:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.