---विज्ञापन---

AI 70s Dhurandhar Cast: रहमान डकैत बने धर्मेंद्र और ‘हमजा’ बने विनोद खन्ना, जानें AI ने किसे बनाया यलीना और किसे जमील जमाली

AI 70s Dhurandhar Cast: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये फिल्म 1970 के दशक में बनती तो इसकी स्टार कैसी होती? हमारे के इस काम को AI ने आसान बना दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर AI से बना एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें 1970 के दशक के स्टार्स के साथ 'धुरंधर' की पूरी कास्ट को रिक्रिएट किया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस AI वीडियो में एक्टर प्रेम नाथ को जमील जमाली के किरदार में दिखाया गया है, वहीं, शत्रुघन सिन्हा को रहमान डकैत के राइट हैंड उजैर बलौच के किरदार में दिखाया गया है.

इस AI वीडियो में 'शोले' के ठाकुर, यानी एक्टर संजीव कुमार को अजय सान्याल के किरदार में दिखाया गया है. वहीं, एक्टर कबीर बेदी को फिल्म के मैन विलेन मेजर इकबाल के किरदार में दिखाया गया है.

वीडियो में 'शोले' के खुंखार खलनायक गब्बर उर्फ एक्टर अमजद खान को एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाया गया है. वैसे इस किरदार में भी एक्टर बखूबी जंच रहे हैं.

इस AI वीडियो में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को रहमान डकैत के किरदार में दिखाया गया है. वहीं, उनकी रियल लाइफ पत्नी हेमा मालिनी इस वीडियो में भी उनकी पत्नी उल्फत के किरदार में पेश किया गया है.

वायरल वीडियो के आखिर में एक्टर विनोद खन्ना को हमजा अली मजारी के धांसू अंदाज में दिखाया गया है. वहींस एक्ट्रेस परवीन बाबी को यलीना के रोल में दिखाया गया है.

First published on: Apr 03, 2026 01:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.