---विज्ञापन---

विराट कोहली के बाद, Rashmika-Vijay के इस वीडियो ने तोड़ा मेसी-रोनाल्डो का रिकॉर्ड, इन आंकड़ों को पार कर बने नंबर 1

रश्मिका और विजय इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है. कपल की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. जिसके बाद उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. कपल की इन फोटोज को लोगों ने खूब पसंद किया. इतना ही नहीं इन फोटो को जबरदस्त लाइक्स भी मिले.

दरअसल विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज, जो कि एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और इन फोटोज को एक दिन में 24 मिलियन लाइक्स मिले. कपल की फोटोज को शादी से लेकर अभी तक 28.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं. जो कि एशिया में सबसे ज्यादा लाइक की गई इंस्टाग्राम पोस्ट बन गई है. जिसके बाद कपल ने विराट कोहली की टी20 वर्ल्डकप वाली फोटो का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला. जिसपर 22 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हैं. हालांकि अब कपल के एक वीडियो ने इंटरनेशनल फुटबॉलर मेसी और रोनाल्डो का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

ये वीडियो कपल की शादी से पहले शूट किया गया था. जो कि मान्यवर के लिए शूट किया गया था. जिसमें दोनों मैरिड कपल के तौर पर नजर आए है. इस वीडियो में दोनों ही शादी के जोड़े में दिख रहे हैं. जहां रश्मिका ने रेड कलर का लहंगा पहना है, तो विजय ने शेरवानी पहनी है. दोनों ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. सिर्फ 5 दिनों में इस वीडियो को 8.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं. जबकि इस वीडियो पर 109 मिलियन व्यूज भी आए हैं. इस तरह से इस शादीशुदा कपल ने रिकॉर्ड बना दिया है.

रश्मिका विजय की इस क्लिप ने इंटरनेशनल फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक कैंपेन के पोस्ट को भी पछाड़ दिया है. दरअसल, इस पोस्ट को दुनिया भर से लाइक मिले थे. हालांकि इसके बाद दोनों फुटबॉलर के उस पोस्ट को 8.1 मिलियन लाइक्स मिले, लेकिन रश्मिका और विजय के वीडियो को 8.4. जिससे कपल ये रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब रहे हैं.

बता दें कि रश्मिका और विजय ने शादी के बाद अपने पैतृक गांव जाकर परिवार के साथ पूजा की, जिसके बाद उनकी फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इतना ही नहीं 4 मार्च को हैदराबाद में रश्मिका और विजय का वेडिंग रिसेप्शन था, जहां पर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स पहुंचे थे.

काम को लेकर बात करें तो रश्मिका और विजय शादी के बाद पहली बार फिल्म राणाबाली में नजर आएंगे. जो कि 11 सितंबर 2026 में रिलीज होगी.

First published on: Mar 07, 2026 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.