---विज्ञापन---
थलापति विजय और तृषा कृष्णन के पब्लिक अपीयरेंस के बाद पत्नी ने कोर्ट में दी नई अर्जी,बोलीं- ‘मेरे पास घर…’

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. हाल ही में एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी दी थी. इस बी उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी में पति विजय पर कई आरोप लगाए थे. यहां तक कि उन्होंने एक्स्ट्रामैरिटल का भी आरोप लगाया था. जिसके बाद एक्टर का नाम तृष्णा कृष्णन के साथ जोड़ा जाने लगा.

विजय थलापित के अफेयर की अफवाहें एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ उनके तलाक की खबरों के बीच ज्यादा तेज हो गई. यहां तक कि विजय और तृषा की साथ में फोटोज भी खूब वायरल होने लगी. इस बीच दोनों को फिल्म प्रोड्यूसर कल्पना सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया था. दोनो रिसेप्शन पार्टी में साथ पहुंचे थे और स्टेज पर साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद निकल गए थे. जिनकी ये फोटोज वीडियो भी खूब वायरल हुईं.

वहीं, अब थलापति विजय की पत्नी ने उनकी तृषा के पब्लिक अपीयरेंस के बाद कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है. उन्होने इस नई अर्जी में ससुराल में रहने का हक मांगा है. इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा और पैसों की मदद भी मांगी है. उन्होंने अपनी अर्जी में दावा किया है कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है.

दरअसल, विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम कोई भारतीय नागरिक नहीं है, बल्कि वह यूनाइटेड किंगडम की नागरिक है. इसी तर्ज पर उन्होंने कोर्ट में दी नई अर्जी में कहा है कि भारत में उनका कोई अपना घर नहीं है. ऐसे में उन्हें या तो ससुराल में रहने दिया जाए या फिर एक दूसरा घर मुहैया कराया जाए. इसके साथ उन्होंने परमानेंट एलिमनी की भी मांग की है.

बता दें कि संगीता ने विजय को लेकर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें कोर्ट में जाने के लिए वॉर्निंग दी गई थी. संगीता के मुताबिक याचिका में कहा गया," विजय ने साफ कर दिया था कि अगर वह कानूनी रूप से तलाक के लिए कोर्ट जाएंगी तो उन्हें ससुराल में रहने की परमिशन नहीं मिलेगी. जिसके कारण संगीता ने नई अर्जी दर्ज की, ताकी उनके पास कार्रवाई के दौरान रहने के लिए घर हो.

वहीं, बीते दिनों तमिल फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विजय से शादी खत्म कर रही उनकी पत्नी संगीता ने 250 करोड़ की एलिमनी मांग है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उन्होंने इस एलिमनी अमाउंट के अलावा हर महीने गुजारा भत्ता भी मांगा है. हालांकि इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें कि साल 1998 में संगीता और विजय ने रजिस्टर मैरिज की थी और 1999 में दोनों ने रीति रिवाजों से शादी की थी. कपल के दो बच्चे है, जिसमें से एक बेटा जेसन संजय है और दूसरी बेटी दिव्या शाशा है. दोनों की शादी की 27 साल बीत चुके हैं.

काम को लेकर बात करें तो थलापति विजय फिल्म जना नायकन में नजर आएंगे, जो कि उनकी आखिरी मूवी है. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. इस मूवी के बाद विजय अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देंगे.