---विज्ञापन---
डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली मोनालिसा की खुली पोल, को-एक्टर भड़का, बोला- सेट पर पार्टी…

मनोरंजन जगत में इन दिनों एक नया विवाद तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें डायरेक्टर सनोज मिश्रा और वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले आमने-सामने नजर आ रहे हैं. मामला इतना बढ़ गया है, कि अब इसमें आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोग भी खुलकर अपनी राय देने लगे हैं.

दरअसल, पूरा विवाद मोनालिसा की पर्सनल लाइफ से शुरू हुआ. उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में जाकर शादी कर ली. इस शादी पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए, इसे लव जिहाद करार दिया, और शिकायत जताई जिसके बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है.

जवाब में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए, छेड़छाड़ का आरोप. एक्ट्रेस ने भावुक होकर न्याय की मांग की और कहा कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया, मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था.

वायरल गर्ल ने बताया था, कि इसकी शिकायत उन्होंने अपने परिवार वालों से भी की थी, लेकिन उनका कहना है, कि किसी ने साथ नहीं दिया, और उन्हें ही गलत ठहराया, इन आरोपों के जवाब में मोनालिसा के परिवार ने अपनी बेटी को गलत ठहराते हुए, सनोज मिश्रा का सपोर्ट किया, और उनका साथ दिया.

सनोज मिश्रा ने भी इन आरोपों पर पलटवार करते हुए, कहा कि मोनालिसा जिहादियों के बहकावे में आकर ऐसी बातें कर रहीं हैं, लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब इस विवाद में फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से जुड़े मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने खुलकर मोनालिसा के आरोपों पर सवाल उठाए हैं.

मुकेश ने सनोज मिश्रा का बचाव करते हुए, कहा कि सेट पर कभी ऐसा माहौल नहीं देखा गया, जैसा आरोप लगाया जा रहा है. मुकेश का कहना है, कि शूटिंग के दौरान माहौल काफी सामान्य और प्रोफेशनल था. उन्होंने ये भी दावा किया, कि मोनालिसा खुद सेट पर पार्टी करती थीं, और सभी के साथ सामान्य व्यवहार करती थीं. ऐसे में अचानक इस तरह के आरोप सामने आना उन्हें हैरान कर रहे हैं.

बहरहाल, इस पूरे विवाद का असर फिल्म पर भी साफ नजर आ रहा है. 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिलहाल, ठंडे बस्ते में चली गई है, और इसकी रिलीज पर अनिश्चितता छा गई है. इंडस्ट्री में भी इस मुद्दे को लेकर दो गुट बनते दिख रहे हैं. एक पक्ष मोनालिसा के समर्थन में है, तो दूसरा सनोज मिश्रा को निर्दोष बता रहा है.

फिलहाल, सच्चाई क्या है, ये तो मोनालिसा और फरमान खान ही अच्छे से जानते होंगे, लेकिन इतना जरूर है, कि मोनालिसा का इस तरह से केरल जाकर शादी करना, फिर अपने परिवारों के साथ-साथ सनोज मिश्रा पर आरोप लगाना, जिसका फैमिली से लेकर सनोज मिश्रा तक खंडन कर चुके हैं, उसकी सच्चाई क्या है, ये तो वक्त के साथ सामने आ ही जाएगा.