---विज्ञापन---

‘धुरंधर और मर्दानी 3’ के बाद Netflix पर ट्रेंड कर रही ये धमाकेदार फिल्म

धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है. दोनों ही फिल्मों जबरदस्त ट्रेंड पर है. लेकिन नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ट्रेंड कर रही है. वहीं, दूसरे स्थान पर रणवीर सिंह की धुरंधर ट्रेंड कर रही है. लेकिन तीसरे स्थान पर एक ऐसी मूवी है, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, तीसरे स्थान पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड होने वाली फिल्म एक वॉर ड्रामा है. जिसमें एक रियल लाइफ स्टोरी दिखाई गई है. यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि बॉर्डर 2 है. जो कि 1997 में आई फिल्म बॉर्डर की सीक्वल है.

बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आए थे. इसके अलावा मूवी में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह नजर आई हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. जिसके निर्माता निधि दत्ता, जेपी दत्ता हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी चार भारतीय जवानों के ऊपर है. जो कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 में बसंतर युद्ध के दौरान अपने देश की रक्षा के लिए बलिदान देते हैं. फिल्म में ऑपरेशन चंगेज खान को दिखाया गया था.

कहानी 1961 में नेशनल वॉर एकेडमी में मिले तीन दोस्तों की कहानी है. फिल्म की कहानी तीनों के इर्द गिर्द घूमती है. जिसमें तीनों की ट्रेनिंग लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के अंडर होती है. इस बीच 1971 में पाकिस्तान पश्चिमी सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश करता है.

जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात सभी सैनिक पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ते हैं. फतेह सिंह और मेजर होशियार सिंह पाकिस्तान को खदेड़ देते हैं. दूसरी ओर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह और लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र एस रावत भी पाकिस्तान को मात देते हैं, लेकिन वो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं.

बॉर्डर 2 जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, तो लोगों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. फिल्म ने दुनिया भर में 483 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, इन दिनों बॉर्डर 2 नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 30, 2026 03:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.