---विज्ञापन---

अपने ही घर से अजनबी बन लौटा ‘धुरंधर 2’ का जसकीरत, पंजाब के इस गांव का है वो सीन, जो कर गया इमोशनल

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है, और कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है, इस बीच एक सीन जिसने सबको रुला दिया, वो जसकीरत जब अपने घर से खाली हाथ वापस लौट आता है, इसमें दिखने वाला घर क्या आप जानते हैं, पठानकोट का नहीं बल्कि कहीं और का है, आइए जानते हैं, वो किस जगह का है?

'धुरंधर 2' इन दिनों सिर्फ अपनी कहानी ही नहीं, बल्कि इमोशनल सीन की वजह से भी लोगों के दिलों में जगह बना रही है. खासकर फिल्म के आखिर में दिखाया गया जसकीरत सिंह रांगी का घर वापसी वाला सीन दर्शकों को अंदर तक झकझोर देता है.

फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत उर्फ हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. पार्ट 2 में उनके किरदार की दर्दभरी बैकस्टोरी दिखाई गई है, जहां एक खुशहाल परिवार देखते ही देखते बिखर जाता है. यही वजह है, कि क्लाइमैक्स में जब जसकीरत अपने घर लौटता है, तो वो सीन काफी भारी और भावुक महसूस होता है.

दिलचस्प बात ये है, कि फिल्म में जसकीरत का घर पठानकोट में दिखाया गया है, लेकिन असल में इसकी शूटिंग पटियाला के एक गांव मुखमेलपुर में हुई है. फिल्म रिलीज के बाद फैंस इस लोकेशन को खोजते हुए वहां तक पहुंच गए.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जसकीरत का वही घर और फिल्म में दिखाई गई, एमएलए की हवेली नजर आ रही है. बताया जा रहा है, कि ये दोनों जगहें अब खाली पड़ी हैं. खेतों के बीच बना जसकीरत का घर शूटिंग के बाद थोड़ा सूना और बंजर सा दिखता है, जो फिल्म के इमोशन को और भी गहरा बना देता है.

वीडियो देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. कई लोग कमेंट कर रहे हैं, कि ये जगह आगे चलकर फिल्म का यादगार स्पॉट या म्यूजियम भी बन सकती है. वहीं फिल्म में दिखाया गया हमजा का आलीशान बंगला अमृतसर में बताया जा रहा है, जिसका वीडियो भी पहले वायरल हो चुका है.

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो 'धुरंधर 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 12 दिनों में दुनियाभर में करीब 1400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 872 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है. हालांकि, अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन्स से भरी कहानी बनकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. जिसका असर दर्शकों पर साफ दिखाई दे रहा है.

First published on: Mar 31, 2026 11:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.