---विज्ञापन---

आमिर खान के को-स्टार ने 4 साल में तोड़ी पहली शादी, फिर तलाकशुदा एक्ट्रेस को बनाया जीवनसाथी; काफी अनोखी है ये लव स्टोरी

Aamir Khan's Co-star Unique Love Story: भारतीय फिल्म उद्योग हमारी सोच से कई गुना ज्यादा बड़ा है, जिसके बड़े पर्दे पर हम अनगिनत कहानियां देखते हैं. वहीं, कई कहानियां इन पर्दों के पीछे भी होती हैं, जिससे ज्यादातर किस्से एक्टर्स की लव लाइफ से जुड़े होते हैं. ऐसे ही एक अनोखी लव स्टोरी के बारे में आज आपको बताने वाले हैं.

क्या आपको आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘रंग दे बसंती’ याद है, जिसका सबसे फेमस और लोगों का फेवरेट कैरेक्टर करण सिंघानियां था. फिल्म का ये किरदार एक्टर सिद्धार्थ सुर्यनारायण ने निभाया है.

आज हम आपको इस एक्टर की अनोखी लव स्टोरी बताने वाले हैं वो कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ सुर्यनारायण हैं, जिनकी पहली शादी सिर्फ 4 साल तक चली. जिसके बाद उन्होंने एक तलाकशुदा एक्ट्रेस को जीवनसाथी बनाया.

सिद्धार्थ सूर्यनारायण का जन्म 17 अप्रैल, 1979 को चेन्नई में हुआ था. सिद्धार्थ ने साल 2003 में आई फिल्म ‘बॉयज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर में हिंदी समेत तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम किया है.

सिद्धार्थ ने साल 2003 में मेघना नारायण के साथ शादी की थी, मेघना उनके दिल्ली वाले घर के पड़ोस में रहती थीं. दोनों को पहले प्यार हुआ, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली. लेकिन उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और दोनों ने साल 2007 में तलाक ले लिया.

इसके बाद सिद्धार्थ का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने किसी रिश्ते से इंकार कर दिया. इसके बाद फिल्म ‘महा समुद्रम’ की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ की मुलाकात तलाकशुदा एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से हुई.

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. अदिति ने वोग के इंटरव्यू में बताया था कि सिद्धार्थ ने उन्हें उनकी नानी के स्कूल में प्रपोज किया था. सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी के साथ वानापर्थी के एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी की थी.

First published on: Apr 17, 2026 01:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.